एक्सप्लोरर

Udaipur News: क्या लंपी ग्रसित गाय और उनके दूध से दूर रहना चाहिए, जानिए- क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कुछ लोगों के मन में लंपी वायरस को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या गाय से दूरी बनाए रखना जरूरी है या फिर दूध पीने से कोई बीमारी तो नहीं होगी. इन सवाल को लेकर एबीपी ने पशु चिकित्साअधिकारी से बात की.

Udaipur News: राजस्थान(Rajasthan) में लंपी वायरस(lumpy virus) का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. इसकी चपेट में रोजाना हजारों गायें आ रही हैं और बड़ी संख्या में मौतें भी हो रही हैं. लंपी का डर इस कदर बढ़ गया है कि लोगों में अफवाहें फैलने लगी हैं. गाय के पास जाकर उसका दूध पीने से हम स्वयं बीमार हो जायेंगे.

इस बात को लेकर कुछ लोगों के मन में ये दोनों सवाल उठ रहे हैं कि क्या गाय से दूरी बनाए रखना जरूरी है या फिर दूध पीने से कोई बीमारी तो नहीं होगी. इन दोनों बातों के सवाल को लेकर एबीपी ने पशु चिकित्सा अधिकारी से बात की.

क्या लंपी का इंसानों को खतरा?

उदयपुर के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ ओम साहू ने कहा कि  इंसानों को इस वायरस से डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. अभी तक दुनिया में एक भी मामला ऐसा नहीं है कि लंपी इंसानों को इफेक्ट कर रहा हो.  इंसान तो दूर यह भैंस को छोड़कर किसी अन्य पशु में भी नहीं जा रहा है. भैंस के संक्रमित होने का अनुपात भी केवल 2 प्रतिशत है. उन्होंने आगे बताया कि जिस तरह से बकरी में  गोट पॉक्स और भेड़ में शिपपोक्स आया, उसी तरह इस मेली का यह लंपी गायों में आया है.एक ही फैमेली का होने के कारण गोटपॉक्स में लगने वाली वैक्सीन लंपी में कारगर साबित हो रही है. पशु चिकित्सकों की टीम भी लंपी का उपचार कर रही है. उनके करीब तक पहुंचती है लेकिन किसी प्रकार का वायरस का अटैक उनके ऊपर नहीं हुआ है.

 क्या गाय का दूध पीने से बीमार हो जाएंगे?

डॉ. ओम साहू ने बताया कि जब लम्पी का इलाज करते समय या उनके पास खड़े होने पर इंसानों में लंपी का कोई खतरा नहीं होता है, तो यह दूध में भी नहीं हो सकता है. वैसे भी कच्चा दूध नहीं पीना चाहिए क्योंकि इसमें बहुत सारे बैक्टीरिया होते हैं. दूध को 100 डिग्री के तापमान पर उबालने के बाद ही पीना चाहिए. इसलिए आप दूध को उबालकर पीए और अपने दिमाग से लंपी होने के खतरे को दूर करें. क्योंकि दूध से किसी को लंपी से संबंधित खतरा नहीं होगा. दूध से किसी को लंपी का खतरा हुआ हो ऐसा पूरी दुनिया में कोई केस नहीं आया है. 

क्या दूध की कमी आएगी

लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि जिस तरह से लंपी बढ़ रहा है और गाय दूध देना बंद कर देती है, क्या इससे दूध की कमी हो जाएगी. इस पर उदयपुर सरस डेयरी के अधिकारियों से बात करते हुए बताया कि बारिश के मौसम में दूध की आवक बढ़ जाती है क्योंकि जानवर ज्यादा दूध देते हैं. हर साल जब दूध ज्यादा होता है तो उसका पाउडर बनाकर स्टोर में रख दिया जाता है. ऐसे में दूध की आवक पर असर तो पड़ा है, लेकिन जितनी मात्रा में उपभोग हो रहा है उतना आ रहा है. हालांकि आने वाले समय को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता.

यह भी पढ़ेंः

Udaipur News: उदयपुर में दर्दनाक हादसा, रामरवाड़ी देखने गईं 7 महिलाएं दीवार ढहने से कुंड में गिरीं, 2 की मौत

Watch: हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में युवक के जड़ा थप्पड़, फिर डैमेज कंट्रोल करने के लिए हेलीकॉप्टर में बैठाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी
कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी
Dungarpur News: नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
डूंगरपुर में नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
Embed widget