एक्सप्लोरर

Jodhpur News: सीएम गहलोत ने जोधपुर में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, बोले- लगातार हो रही मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर शहर में चले रहे विकास कार्यों का जायजा लिया. बातचीत में कहा कि विकास कार्यों का जयपुर से लगातार मॉनिटरिंग कर रहा हूं. लगता है कल्पना अब साकार होने जा रही है.

Jodhpur News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया हाथ में लिए गए विकास कार्य आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि काम को पूरा होते देख सुखद अहसास होता है. जोधपुर शहर के विकास की बीस-पच्चीस साल पहले की गई कल्पना साकार होती नजर आ रही है. गहलोत ने आज जायजा लेने के बाद बातचीत में कहा कि विकास कार्यों का जयपुर से लगातार मॉनिटरिंग कर रहा हूं. समय पर कार्य पूरा होने के लिए कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों से लगातार बातचीत हो रही है. बस स्टैंड और पावटा अस्पताल के विस्तार की कल्पना बरसों पहले की थी. लगता है कल्पना अब साकार होने जा रही है.

गहलोत ने विकास कार्यों का लिया जायजा

किसान भवन खाली नहीं होने के कारण अस्पताल का विस्तार नहीं हो पा रहा था. अब किसान भवन खाली होने से तीन सौ बेड की क्षमता का अस्पताल तैयार हो जाएगा. गांव से आने वाले लोगों को बस स्टैंड पर उतरते ही इलाज की सुविधा मिल जाएगी. जोधपुर में दूसरे मेडिकल कॉलेज खोले जाने पर अस्पताल बहुत उपयोगी साबित होगा. गलहोत ने कहा कि शहर तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में सुविधाओं का निर्माण भी तेजी से होना चाहिये. 

उन्होंने बताया कि शहर में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के बारे में केन्द्रीय मंत्री गडकरी से बात की है. गडकरी ने सहयोग का आश्वासन दिया है. डीपीआर तैयार होने के बाद एक बार फिर बात होगी. प्रोजेक्ट टेक्निकल है और कई जगह चुनौतियां भी हैं. प्रदेश में बिजली संयंत्रों के सामने कोयला संकट पर गहलोत ने कहा कि छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री से बात की है.

Rajasthan News: "मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ बीमा योजना" से 7.69 लाख लोगों को मिला लाभ, आप भी ऐसे कर सकते अप्लाई

राजस्थान के बजट की पूरे देश में है चर्चा

केन्द्र सरकार से भी बात चल रही है. उम्मीद है कि हमारी कोशिशें रंग लाएंगी और कोयला मिलना शुरू हो जाएगा. गहलोत ने दावा किया कि प्रदेश के बजट में सभी वर्ग का ध्यान रखा गया है. राजस्थान के बजट की चर्चा पूरे देश में है. चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के तहत बजट दस लाख का कर दिया है. योजना से किसी भी गरीब को इलाज करवाने में कोई परेशानी नहीं होगी. प्रयास है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले. योजना की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

गहलोत ने कहा कि नहर का पानी आने से जोधपुर के लोगों को काफी आराम मिला है. हालांकि अभी भी तकलीफ है. ऐसे में लिफ्ट नहर के तीसरे चरण की तैयारी है ताकि आने वाले वर्षों में पानी की कमी ना हो. पाली में इस बार गंभीर पेयजल संकट है. हमारी कोशिश है कि लोगों को कम से कम तकलीफ हो.

Chittorgarh News: ऑनलाइन गेम की लत से बिगड़ा युवक का मानसिक संतुलन, हाइवे पर लगा दौड़ने, दोस्तों ने रस्सी से बांधकर रोका

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
डीग: घर के बाहर खड़े होने पर विवाद, महिला को मारी गोली
डीग: घर के बाहर खड़े होने पर विवाद, महिला को मारी गोली
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल
राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ेगी RPI, रामदास अठावले का ऐलान
राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ेगी RPI, रामदास अठावले का ऐलान

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget