एक्सप्लोरर

Watch: 'वो आ रहे हैं और हम जा रहे हैं', गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम आते ही मंच से चले गए हनुमान बेनीवाल

पिछले लोकसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल ने एनडीए के साथ गठबंधन किया था लेकिन अब आरएलपी के सयोंजक बीजेपी केंद्रीय मंत्री के साथ मंच भी सांझा नही करना चाहते हैं.

Jodhpur News: जोधपुर के भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र के डऊकिया गांव में समाजसेवी कैलाश डऊकिया के नवनिर्मित घर के गृह प्रवेश का भव्य आयोजन रखा गया. इसमें समाज के लोगों के साथ सभी पार्टियों के जनप्रतिनिधि भी पहुंचे. मंच पर बीजेपी के प्रताप पुरी महाराज व आरएलपी के सांसद हनुमान बेनीवाल सहित कई नेता बैठे हुए थे. इसी दौरान अनाउंसमेंट हुआ कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कुछ ही समय में हमारी सभा पहुंच रहे है. जैसे ही अनाउंस हुआ तो हनुमान बेनीवाल ने मंच पर बैठे हुए कहा कि वो आ रहे है और हम जा रहे हैं.

हनुमान बेनीवाल के इतना बोलते ही वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे. यही नहीं ये कहते ही हनुमान बेनीवाल मंच से खड़े हुए और अपने समर्थकों के साथ निकल गए. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

गृह प्रवेश में हुए थे शामिल
दरअसल भोपालगढ़ के डाऊकिया गांव के समाजसेवी कैलाश डाऊकिया के घर गृह प्रवेश के कार्यक्रम में सभी पार्टीयों के जनप्रतिनिधि, समाज के लोगों को बुलवाया गया. इस दौरान मंच पर बैठे जनप्रतिनिधि का स्वागत किया गया. उसी दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत का इंतजार हो रहा था तो मंच से अनाउंसमेंट किया गया कि कुछ ही समय में केंद्रीय मंत्री शेखावत हमारी सभा में पहुंच रहे हैं अनाउंसमेंट के बाद आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल वहां से चले गए. 


 

समय नहीं मिलने के कारण गजेंद्र सिंह शेखावत इस ग्रह प्रवेश के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे. पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए में शामिल हुए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट भी मांगे. कई जगह बीजेपी के केंद्रीय नेताओं के साथ मंच भी सांझा किया. लेकिन अब हालात बदल गए हैं. आरएलपी के सयोंजक हनुमान बेनीवाल बीजेपी केंद्रीय मंत्री के साथ मंच भी सांझा नही करना चाहते हैं.

बीजेपी से बिगड़े रिश्ते
दरअसल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने किसान आंदोलन के दौरान एनडीए से रिश्ता तोड़ दिया था, जिसके बाद रिश्ते दिन-ब-दिन बिगड़ते चले गए. इसके अलावा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल केंद्र की अग्निवीर योजना का भी विरोध किया. साथ ही कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री मोदी सहित बीजेपी के नेताओ पर जमकर हमला बोल रहे हैं. 

भोपालगढ़ आरएलपी विधायक पुखराज गर्ग व जालौर बीजेपी विधायक जोगेश्वर गर्ग की वर्षों पुरानी रिश्तेदारी मैं खटास पड़ गई. पार्टी विधायक पुखराज गर्ग की बेटी ने अपने पति व ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया उसके बाद जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग के बेटे की गिरफ्तारी हुई.

ये भी पढ़ें

Jodhpur News: गुजरात चुनाव पर केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- ढूंढने पर भी नजर नहीं आ रहा विपक्ष

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: शिक्षकों की कमी और छात्राओं से दुर्व्यवहार के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, स्कूल पर जड़ा ताला
डूंगरपुर: शिक्षकों की कमी और छात्राओं से दुर्व्यवहार के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, स्कूल पर जड़ा ताला
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget