एक्सप्लोरर

Rajasthan News: पीएम मोदी के लाइव संवाद में मौजूद रहे सभी बीजेपी विधायक, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत हुआ कार्यक्रम

PM Modi: भाजपा विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में रहकर 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संवाद में मौजूद रहे. इस दौरान पीएम ने लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया.

Bharatpur News: केंद्र की भाजपा सरकार लोकसभा के चुनाव की तैयारियों में लग गई है. विधानसभा चुनाव में राजस्थान में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद अब लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के पदाधिकारियों, नवनिर्वाचित विधायकों और सांसदों को अलर्ट कर दिया है. सभी जनता के बीच जाकर उसने संवाद कर रहे हैं. 

 विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए गांव-गांव पहुंच रहे विधायक

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भरतपुर और डीग जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री द्वारा लाभार्थियों से वर्चुअल लाइव संवाद किया. इसके तहत जिले भर में विभिन्न ग्राम पंचायतों में उपस्थित लोगों, कर्मचारियों अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण को सुना. भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के हर पात्र परिवार को लाभान्वित करने का काम किया जा रहा है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया इस मौके पर भाजपा के सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में रहकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगाए गए शिविर में मौजूद रहे. 

कामां विधायक नौक्षम चौधरी पहुंची शिविर में  

कामां विधायक नौक्षम चौधरी ने ग्राम पंचायत बामनवाड़ा का निरीक्षण किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रशंसा की. उन्होंने बताया कि विकसित भारत शिविर के कारण गांव में रहने वाले लोगों में सरकार और प्रशासन के प्रति विश्वास और उत्साह बढ़ा है और जिले के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक भी योजनाओं की जानकारी पहुंच रही है और साथ ही उन्हें लाभान्वित करने का काम भी किया जा रहा है.  

डीग-कुम्हेर विधायक ने किया निरीक्षण 

डीग-कुम्हेर विधायक शैलेश सिंह ने आज भटावली में आयोजित विकसित भारत संकल्प के तहत लगाए जा रहे शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. डॉ.शैलेश सिंह ने शिविर को सुचारू चलाने के लिए सभी अधिकारियों को प्रतिबद्धता के साथ काम करने के निर्देश दिए. इस मौके पर डॉ.शैलेश सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने देश के माताओं और बहनों के दर्द को समझा है. उन्होंने बताया कि भोजन बनाते समय महिलाओं के आंखों और फेफड़ों में धुआं चला जाता था जिसके कारण उन्हें पीड़ा होती थी और उन्हें अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ता था. परंतु प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के आ जाने से माताओं और बहनों को राहत मिली है. उनकी पार्टी मेनिफेस्टो में लिखे सभी बातों को धरातल पर लाना सुनिश्चित करेगी.

पानी-बिजली की समस्याओं  के निस्तारण के दिए निर्देश   

नगर विधायक जवाहर सिंह बेडम ने बेडम ग्राम पंचायत में आयोजित विकसित भारत शिविर का निरीक्षण किया और शिविर में अधिकारियों को मौके पर ही आम जनों को लाभान्वित करने के दिशा-निर्देश दिए. विधायक जवाहर सिंह ने शिविर में मौजूद लोगों को सुशासन स्थापित करने में अपनी भागीदारी निभाने को कहा और योजनाओं के लाभ लेने के दौरान किसी भी समस्या आने पर उनका सहयोग करने का आश्वासन दिया. उन्होंने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए कि  वे पानी, बिजली, सड़क इत्यादि सभी समस्याओं का निस्तारण विकसित भारत शिविर में ही करें.

इसलिए नहीं हुआ मंत्रिमंडल विस्तार   

राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार होना था लेकिन आज प्रधानमंत्री द्वारा लाभार्थियों से वर्चुअल लाइव संवाद कार्यक्रम को देखते हुए सभी विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र में रहने के निर्देश दिए गए थे, इसलिए सभी विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्र में रहकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का अवलोकन किया है. आज मंत्रिमंडल का विस्तार भी टल गया.

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थान में 1 जनवरी से 450 रुपये में मिलेगा सिलेंडर, CM भजनलाल ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget