एक्सप्लोरर

G-20 Summit: अलर्ट मोड पर उदयपुर, शिखर सम्मेलन के लिए जमीन से लेकर आसमान तक ऐसे हो रही सुरक्षा व्यवस्था

उदयपुर में G-20 शिखर सम्मेलन की पहली बैठक के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की जा रही है. शहर में होटल, रेस्टोरेंट और किराएदारों को चेक किया जा रहा है. रेलवे और बस स्टेशन पर भी पुलिस तैनात है.

G-20 Summit: भारत एक दिसंबर से जी-20 समूह की अध्यक्षता करेगा. भारत के पास अध्यक्षता एक साल तक रहेगी. अगले वर्ष 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत को सौंपी गई है. 9 और 10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में अगला जी-20 शिखर सम्मेलन होगा. G-20 देशों की अध्यक्षता आने के 4 दिन बाद उदयपुर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है.

भारत की अध्यक्षता में G-20 शिखर सम्मेलन की पहली बैठक उदयपुर में 5-7 दिसंबर को होने वाली है. उदयपुर अलर्ट मोड पर आज से ही आ गया है. पुलिस सड़क, पानी और आसमान से नजर रखने की व्यवस्था कर रही है. अपराधियों पर लगाम कसने के साथ सर्च अभियान भी चलाए जा रहे हैं. कुछ दिन बाद उदयपुर एक तरह से छावनी में तब्दील हो जाएग. एडिशनल एसपी चंद्रशील ठाकुर ने बताया कि निगरानी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. 

पानी से निगरानी- G-20 शिखर सम्मेलन का लगभग सभी आयोजन झीलों के पास होगा. पानी के आसपास या पानी में होने वाली किसी भी गतिविधि पर नजर रखने के लिए पुलिस लेक पेट्रोलिंग शुरू करेगी. रात को पुलिस लेक में नाव के माध्यम से सर्च करेगी ताकि आसपास हो रही गलत गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके.

सड़क से निगरानी- G-20 सम्मेलन शेरपा बैठक दुनिया के 20 सबसे प्रभावशाली गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी करेगा. मेहमान एक दिन राजसमन्द जिले के कुंभलगढ़ जाएंगे. कुंभलगढ़ मार्ग की अलग व्यवस्था की गई है. मार्ग से शेरपा का लवाजमा गुजरने के दौरान ऊंची बिल्डिंग पर पुलिस का पहरा होगा. बिल्डिंग से गलत गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी.

आसमान से निगरानी- शेरपा बैठक के दौरान और पहले से आसमान में ड्रोन उड़ेंगे. पुलिस क्षेत्रों को चिह्नित कर आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखेगी. ड्रोन के जरिए पुलिस पल-पल का अपडेट लेगी.  

उदयपुर में पर्यटन सीजन चल रहा है. दिसंबर में कई कार्यक्रम होने वाले हैं. पर्यटन सीजन में पर्यटकों की भारी भीड़ रहेगी. ऐसे में पुलिस की टीमों ने अभी से चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है. चेकिंग होटल, मॉल, गेस्ट हाउस, रेलवे और बस स्टेशन पर चल रही है. होटल, रेस्टोरेंट में तैनात स्टाफ का डाटा भी लिया जा रहा है. 

वेरिफिकेशन- पुलिस किराएदारों का वेरिफिकेशन कर रही है. दो दिनों में 5 हजार से ज्यादा किराएदारों का वेरिफिकेशन किया जा चुका है. बीट कांस्टेबल अभी भी घर-घर जा रहे हैं और किराएदारों की जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं. 

Jaipur Foundation Day: 295 साल की हुई पिंक सिटी, जानिए- पर्यटन के लिहाज से क्यों है खास?

अभियान के तहत हिस्ट्रीशीटर और आदतन नशा करने वाले युवकों पर पाबंदी की कार्रवाई की जा रही है. कुछ दिन पहले ही एक दिन में 30 से ज्यादा नशेड़ियों को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के दौरान धारदार हथियार भी बरामद हुए थे. बिना लाइसेंस और बिना दस्तावेजों के संचालित 300 ऑटो को पुलिस ने जब्त किया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौर में लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी, कारोबारी से की 1 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग, जांच की शुरू
जालौर में लॉरेंस गैंग के नाम पर एक करोड़ की धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
सीकर में बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, सरकारी क्वार्टरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक डूबे
सीकर में बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, सरकारी क्वार्टरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक डूबे
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget