एक्सप्लोरर

Bisalpur Dam: पानी की समस्या से मिलेगी निजात, अजमेर से बीसलपुर बांध तक बिछेगी नई पाइप लाइन

राजस्थान में पेयजल किल्लत के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. जल संसाधन विभाग बीसलपुर बांध से नसीराबाद तक स्टील की नई पाइप लाइन बिछाएगा. इसमें करीब 851 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है.

Ajmer News: राजस्थान में भीषण गर्मी के मौसम में पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होने से सप्लाई बाधित हो जाती है और पेयजल किल्लत के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. अब इस समस्या से जल्द ही निजात मिलेगी. जल संसाधन विभाग ने समस्या का समाधान खोज लिया है. अब विभाग बीसलपुर बांध से नसीराबाद तक स्टील की नई पाइप लाइन बिछाएगा, ताकि आए दिन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की समस्या से छुटकारा मिले. 

इस कार्य में करीब 851 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है. इसके लिए नेबकॉन कंपनी ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है और इसकी तकनीकी स्वीकृति भी मिल चुकी है. फिलहाल महंगाई और बेसिक रेट बढ़ जाने के बाद फंड को रिवाइज्ड कर अनुशंसा के लिए भेजा गया है.

Tara Banjara News: डरबन में बाल मजदूरी के खिलाफ भाषण देकर दुनिया भर में छाई अलवर की तारा बंजारा, कैलाश सत्यार्थी ने भी की तारीफ

77 किलोमीटर लंबी होगी नई लाईन
बीसलपुर इंटेक से केकड़ी तक 42 और केकड़ी से नसीराबाद तक 77 किलोमीटर लंबी लाईन बिछाई जाएगी. यह लाइन 1500 से 1800 एमएम की स्टील की होगी. इस काम को बीसलपुर पुर्नगठन नाम की योजना के तहत एक चरण में किया जाएगा. वर्तमान में बीसलपुर से नसीराबाद तक दो लाइन आ रही है. इनमें से एक करीब 27 साल पुरानी पीएचसीसी लाइन है, जो सीमेंट कंकरीट की बनी है. दूसरी स्टील की लाइन है. इन्हीं से एसआर-7 का स्टोरेज टैंक भरा जाता है. नई लाइन पीएचसीसी लाइन को रिप्लेस करेगी. कार्य के लिए जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे.

तीन साल में 20 बार लीक हुई लाइन
आंकड़ों के मुताबिक, बीते तीन साल में पीएचसीसी की लाइन में 20 बार लीकेज हुआ है. इस लाइन के लीक होने से पानी की आवक कम हो जाती है. अब लाइन को रिप्लेस कर नई स्टील पाईप लाइन बिछाने से लोगों को राहत मिलेगी. यह पीएचसीसी लाइन 1995 में पहले फेज के तहत बिछाई गई थी.

पथरीले मार्ग पर लाईन बिछाना चुनौती
बीसलपुर इंटेक से थड़ौली के बीच करीब 6 किलोमीटर लंबा मार्ग पथरीला है. यहां से पहले ही जयपुर की 2 और अजमेर की 1 लाइन गुजर रही है. इस 6 किलोमीटर के टुकड़े में लाईन बिछाने की जगह कम है. ऐसे में अब यहां जयपुर और अजमेर की लाइन को व्यवस्थित कर लाइन बिछाने का कार्य चुनौतीपूर्ण है.

आबादी के अनुरूप बिछेगी लाइन
डीपीआर के मुताबिक, 2051 में अजमेर जिले की आबादी 43 लाख होगी. इसी के मुताबिक इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है. जिले और शहर की जलापूर्ति के मुताबिक इस लाइन को डिजाइन किया गया है.

यह भी पढ़ें-

Rajasthan News: अजमेर डिस्कॉम ने एक दिन में निपटाए 11 जिलों के 1031 बिजली के मामले, 2.03 करोड़ रुपये की हुई वसूली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget