एक्सप्लोरर

राजस्थान के मंत्री ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के आरोपों को किया खारिज, जानें क्या कहा?

Rajasthan Politics: राजस्थान सरकार मंत्री जवाहर बेडम ने ममता बनर्जी के आरोपों को खारिज किया है, जिसमें उन्होंने राजस्थान में अवैध बंगालियों को बंधक बनाने का आरोप लगाया था.

Rajasthan Minister On Mamata Banerjee: राजस्थान सरकार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान को सिरे से खारिज किया है, जिसमें उन्होंने राजस्थान में अवैध बंगालियों को पकड़ कर रखने का आरोप लगाया था.

राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर बेडम ने कहा कि ममता बनर्जी बेबुनियाद और उल-फिजूल बयान दे रही हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर राजस्थान में कोई व्यक्ति अवैध रूप से रह रहा है तो उसके कागजातों की जांच करने का अधिकार राज्य की पुलिस को है. यह प्रक्रिया लगातार चलती रहती है. 

गृह राज्य मंत्री ने आगे कहा कि अवैध बांग्लादेशी नागरिकों या फिर जो अवैध रूप से सीमा पार कर राजस्थान में बसने का प्रयास कर रहे हैं, उन सभी की जांच-पड़ताल और पहचान की जा रही है.

जवाहर बेडम ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव नजदीक है और ममता बनर्जी की राजनीतिक जमीन खिसकने लगी है, इसलिए वह वहां की जनता को गुमराह करने के लिए इस तरह के बयान दे रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि यह ममता बनर्जी का फ्रस्ट्रेशन है और उन्हें यह सोचने की जरूरत है कि वह अपने राज्य में हिंदुओं की सुरक्षा तक सुनिश्चित नहीं कर पा रही है.

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने राजस्थान की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राजस्थान में 300-400 बंगाली बोलने वाले मजदूरों को बंधक बनाकर रखा गया है.

ममता बनर्जी ने कहा है कि रोजगार के लिए राजस्थान गए बंगाली नागरिकों के पास भारतीय दस्तावेज हैं, फिर भी उन्हें बांग्लादेशी बताया जा रहा है. उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को राजस्थान सरकार से इस मुद्दे पर बात करने का निर्देश दिए हैं.

साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले पर ध्यान देने का आग्रह किया है. इसी को लेकर आज राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर बेडम का यह बयान सामने आया है.

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget