एक्सप्लोरर

Rajasthan: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म पहुंचे जटेरी धाम, कहा- 'पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित'

Deeg News: डीग जिले में स्थित घने पहाड़ों और जंगलों के बीच स्थित जटेरी धाम मंत्री जवाहर सिंह बेढम पहुंचे. मंत्री बेढम ने जटेरी धाम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए.

Jawahar Singh Bedham News: राजस्थान के डीग जिले में स्थित घने पहाड़ों और जंगलों के बीच स्थित जटेरी धाम के दर्शन करने के लिए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम एवं जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज पहुंचे. गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम और डीग जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने जटेरी धाम के प्राचीन मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की वही धाम के महंत विपिन बिहारी दास जी महाराज ने  मंत्री और जिला कलेक्टर को विधिवत तरीके से पूजा अर्चना कराई. 
 
गृह राज्य मंत्री के दर्शन के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन महेश शर्मा मौजूद थे. मंत्री बेढम ने जटेरी धाम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए है जटेरी धाम के राधा हसन बिहारी मंदिर यह ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा मार्ग का पड़ाव स्थल भी है.  मथुरा, वृंदावन, दिल्ली, लखनऊ, पूंछरी सहित निकटतम क्षेत्रों से भी श्रद्धालु यहां आने के लिए आकर्षित हो इसके लिए सड़क मार्ग का निर्माण, प्रकृतिक संरक्षण आदि पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए. 

क्या कहना है राज्य मंत्री का 
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने बताया कि जटेरी धाम प्रमुख धामों में से एक है एवं इसके विकास होने से स्थानीय लोगों को भी जीवन यापन करने के अनेक अवसर प्राप्त होंगे. इस दौरान निकटतम इलाकों में व्यापार, आमजन के लिए रोजगार और अन्य प्रकार के अवसर प्राप्त होंगे जिससे आमजन के जीवन जीने की गुणवत्ता में सुधार आएगा.

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र विकास की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है हमारी कोशिश रहेगी धार्मिक पर्यटन के हिसाब से और ग्रामीण विकास की जो अवधारणा है उसके अनुरूप समुचित विकास हो सके. मंत्री ने कहा की सभी संस्कृतियों में से भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व के लोगो ने सबसे प्राचीनतम एवं सर्वश्रेष्ठ माना है. साथ ही भारतीय संस्कृति में वेद, पुराणों, उपनिषदों, धार्मिक ग्रंथों के आधार पर व्यवस्था बनाई गई है एवं उनके अनुरूप ही हम अपने क्रिया कलाप सुनिश्चित कर संचालित करने का कार्य करते हैं.

'देश विश्व गुरु बनने की और अग्रसर'
गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने कहा कि भारतीय संस्कृति के बताए गए रास्तों पर चलते हुए आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहा है. इसके साथ ही आज केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दी  गई जनकल्याणकारी योजनाओं के अनुकूल वातावरण स्थापित हो पाया है जिससे सांस्कृतिक संरक्षण का सपना साकार होने जा रहा है.  उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने भारतीय संस्कृति को कोरोना भी कहा लेकिन हम श्रवण कुमार के देश से आते है जो अपने अंधे मां बाप को अकेले चार धाम की यात्रा करवाने के लिया कंधे पर लेकर गए. इसी प्रकार युवा भी अपने बूढ़े मां बाप की सेवा करे और उन्हें वृद्धाश्रम में ना भेजें

ये भी पढ़ें: Bharatpur News: राजस्थान के डीग में लुटेरी दुल्हन और उसके साथी चढ़े पुलिस के हत्थे, एक लाख रूपये लेकर की थी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajsthan: प्रसूताओं की मौत पर मंत्री की 'ब्रेक के बाद' टिप्पणी ने पकड़ा सियासी तूल, कांग्रेस ने बोला हमला
प्रसूताओं की मौत पर मंत्री की 'ब्रेक के बाद' टिप्पणी ने पकड़ा सियासी तूल, कांग्रेस ने बोला हमला
'पिकनिक' के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप, परेंट्स ने किया हंगामा
'पिकनिक' के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप, परेंट्स ने किया हंगामा
Jodhpur News: खेलते-खेलते होद में समाए मासूम, सगे भाइयों समेत 3 की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
जोधपुर: खेलते-खेलते होद में समाए मासूम, सगे भाइयों समेत 3 की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
नीरज शर्मा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, हत्या से 4 महीने पहले दी थी शिकायत; पुलिस पर लापरवाही का आरोप
नीरज शर्मा मर्डर केस: हत्या से 4 महीने पहले ही दे दी गई थी शिकायत; पुलिस पर लापरवाही का आरोप

वीडियोज

59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
Embed widget