एक्सप्लोरर

Rajasthan: युवक ने खुद को 'साहब' बोला तो मंत्री को आया गुस्सा, कर दी गालियों की बौछार

बीकानेर के जगदीश चौहान ने मंत्री गोविंद मेघवाल को फोन किया था. वहीं युवक के बातचीत के तरीके से मंत्री मेघवाल नाराज हो गए और उसे जमकर गालियां दीं, जिसका ऑडियो वायरल हो रहा है.

Rajasthan News: चुनाव के समय में जनता के पास राजनेता वोट मांगने जाते हैं. लोकतंत्र में जनता को जनार्दन कहते हैं लेकिन इस जनता का वोट लेकर नेता बनने के बाद जनता से बात करने का तरीका ही बदल जाता है. राजस्थान सरकार में आपदा राहत मंत्री गोविंद मेघवाल (Govind Ram Meghwal) का एक ऑडियो सामने आया हैं. इसमें फोन करने वाले युवक को 2 मिनट की बात में 25 दफा गुस्से में गालियां दी और फिर सबक सिखाने की भी धमकी दी. आखिर मंत्री गोविंद मेघवाल को गुस्सा क्यों आया और क्यों उन्होंने फोन करने वाले युवक को गालियां दीं. 

गोविंद मेघवाल का ऑडियो वायरल
दरअसल, मामला 5 नवंबर का बताया जा रहा है. इसका ऑडियो सोमवार को सामने आया मंत्री से बातचीत के बाद खाजूवाला डीएसपी विनोद कुमार ने युवक को फोन करके चेतावनी दी की आगे से ऐसे कभी फोन मत करना. वहीं जगदीश चौहान ने किस कारण से मंत्री गोविंद मेघवाल को फोन किया था ? क्या काम था? इसका भी ऑडियो में जिक्र नहीं है. बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र में रहने वाले एक पाक विस्थापित बैंक कर्मी जगदीश चौहान ने मंत्री गोविंद मेघवाल को शनिवार को फोन किया था. युवक के बातचीत के तरीके से मंत्री मेघवाल नाराज हो गए और उसे जमकर गालियां दीं. युवक ने भी आखिर में मंत्री को गाली दी और ऑडियो में मंत्री मेघवाल गुस्से में गालियां देते सुनाई दे रहे हैं. 

युवक से पुलिस ने की पूछताछ
आखिर में एक जगह फोन करने वाले युवक ने मंत्री को चैलेंज करते हुए गाली दी. गाली के आधार पर ही पुलिस ने उसे फोन करके पूछताछ की. वहीं इस ऑडियो के सामने आने के बाद जगदीश का फोन बंद आ रहा है. युवक पाक विस्थापित है. राजसमंद के नाथद्वारा में बैंक में असिस्टेंट के तौर पर काम करता है. मंत्री गोविंद मेघवाल को खाजूवाला में रहने वाले जगदीश चौहान ने फोन किया और खुद को साहब बताया. 

पहले भी गोविंद मेघवाल विवादों में
राजस्थान सरकार में आपदा राहत मंत्री गोविंद मेघवाल इससे पहले भी फोन पर गालियां देते और धमकाते हुए विवादों में रह चुके हैं. साल भर पहले अपने ही क्षेत्र में एक युवक को किसी बात को लेकर जमकर गालियां दी थी. साथ ही पुलिस से उसे सबक सिखाने के लिए कहा था. जालौर जिले में दलित बच्चे की मौत के मामले में एक युवक के फोन करने पर भी गोविंद मेघवाल ने युवक को जमकर गालियां दी थी. ऑडियो भी वायरल हुआ था. करवा चौथ के दौरान महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था. इस पर खूब विवाद हुआ मेघवाल ने करवा चौथ के व्रत पर तंज कसते हुए बयान दिया था.

ये भी पढ़ें

Jodhpur News: मोबाइल मजिस्ट्रेट की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ट्रैफिक नियम तोड़ने वाली 11 बसें सीज, मचा हड़कंप

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी
जयपुर-दिल्ली रूट पर AI की नई फ्लाइट, पढ़ें अपने काम की खबर
जयपुर-दिल्ली रूट पर AI की नई फ्लाइट, पढ़ें अपने काम की खबर

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget