एक्सप्लोरर

Rajasthan News: वन विभाग की टीम पर माफियाओं का जानलेवा हमला, अवैध खनन पर दबिश देने पहुंचे थे अधिकारी

Rajasthan Illegal Mining News: राजस्थान में अवैध खनन को रोकने की मांग करते हुए 2 वर्ष पहले एक संत विजय दास बाबा ने आत्मदाह कर लिया था लेकिन उसके बावजूद अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है.

Deeg News: राजस्थान में बीजेपी की नई सरकार बन गई है. लेकिन मंत्रियों को अभी विभाग का आवंटन नहीं हुआ है, इसलिए सभी काम रुके हुए है. राजस्थान में अवैध खनन काफी लंबे समय से एक बड़ी समस्या बना हुआ है. खनन माफियाओं के हौसले बुलन्द है. अवैध खनन को रोकने की मांग करते हुए 2 वर्ष पहले एक संत विजय दास बाबा ने आत्मदाह कर लिया था. लेकिन उसके बावजूद भी अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है. कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने कुछ दिन पहले बयान दिया था कि खनन माफिया को नाश्ते में खाऊंगा. मगर फिर भी राजस्थान में ना तो अवैध खनन रुक रहा है और ना ही खनन माफिया काबू में आ रहे हैं. 

अवैध खनन की सूचना पर डीग जिले की वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी की खनन माफिया अवैध खनन कर रहे है. खनन माफियाओं के खिलाफ वन विभाग की टीम कार्रवाई करने के लिए दबिश देने गई थी, लेकिन इस दौरान लगभग 50- 60 खनन माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया. वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी जान बचाकर मौके से भाग निकले . 

ट्रॉली को जब्त करने पर वन विभाग की टीम पर हमला
जानकारी के अनुसार डीग जिले के खोह थाना क्षेत्र के गांव आधावली के पास वन विभाग की पहाड़ी है. पहाड़ी पर खनन माफिया अवैध खनन करते हैं. अवैध खनन की सूचना पर वन विभाग की टीम डीग रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी राहुल फौजदार के नेतृत्व में दबिश देने के लिए पहुंची तो वहां पर खनन माफिया अवैध खनन कर ट्रेक्टर ट्राली में पत्थर भरकर ले जाए जा रहे थे.  वन विभाग की टीम ने अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त करने की कोशिश की तो खनन माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया. वन विभाग के अधिकारी के अनुसार खनन माफियाओं ने लगभग 15000 टन खनिज पत्थर को चोरी कर बेच दिया है. 

पुलिस में कराया मामला दर्ज 
खनन माफियाओं के हमले में घायल वन विभाग के अधिकारियों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया  है. पुलिस  ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है.जिस पहाड़ी पर अवैध खनन हो रहा है वह क्षेत्र नगर विधानसभा का है और नगर विधानसभा से जवाहर सिंह बेढ़म बीजेपी के विधायक है और उन्हें राज्यमंत्री पद की शपथ भी दिलवाई गई है.  

क्या कहना है पुलिस का 
डीग सीओ आशीष कुमार ने फ़ोन पर बताया कि वन विभाग के अधिकारी ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है कि वन विभाग की टीम को अवैध खनन करने की सूचना मिली थी जिसपर वन विभाग की टीम ने वहां दबिश दी तो खनन माफिया ने व विभाग की टीम पर हमला कर दिया है खनन माफियाओं के हमले में कुछ लोग घायल हो गए है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: RPSC Recruitment Exam: राजस्थान में भर्ती परीक्षा 7 जनवरी को, पेपर लीक से बचने के लिए प्रशासन अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में गरबा पंडालों के बाहर पोस्टर पर बवाल! गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन
जयपुर में गरबा पंडालों के बाहर पोस्टर पर बवाल! गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन
राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget