एक्सप्लोरर

Rajasthan Lumpy Virus: राजस्थान में 'लंपी वायरस' से डेढ़ लाख से ज्यादा पशु संक्रमित, इतने हजार की हुई मौत

Rajasthan Lumpy Virus: डॉ. इसरानी ने कहा कि लंपी स्किन डिजीज से पशु के शरीर पर गांठें बन जाती हैं और जब मक्खी-मच्छर इस पर बैठते हैं तो यही इस बीमारी को दूसरे स्वस्थ पशुओं में ट्रांसफर कर देते हैं.

Lumpy Virus in Rajasthan: देश में जहां एक तरफ कोरोनावायरस (Coronavirus) अभी भी इंसानों की जान ले रहा है. वहीं अब अफ्रीका से आए लंपी वायरस (Lumpy Virus) से राजस्थान (Rajasthan) में पशुओं की मौत हो रही है. इस वायरस से हर दूसरी गाय संक्रमित है और मौतें भी हो रही हैं. राज्य में 1,58,075 पशु लंपी वायरस से संक्रमित हैं. इनमें से 1,28,828 का इलाज किया गया, जिनमें से 53,644 पशुओं की रिकवरी हो गई है. वहीं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 7,964 पशुओं की मौत हो चुकी है.
 
लंपी वायरस से जोधपुर में 949, बाड़मेर में 1812, गंगानगर में 1663, नागौर में 1089, बीकानेर में 816 जालौर में 858 पशुओं की मौत हो चुकी है. लंपी वायरस से भयावह हालात बने हुए हैं और तड़प-तड़प कर गायों की मौत हो रही है. ऐसे में मौत के आंकड़े इससे भी ज्यादा हो सकते हैं. स्टेट डिजीज डायग्नोस्टिक सेंटर वेटरनिटी के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. रवि इसरानी ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि इसकी वैक्सीन जल्द बाजार में आने वाली है. लंपी वायरस का संक्रमण पहले भेड़ बकरियों में फैला था, उसके बाद अब गायों और भैंसों में फैल रहा है.
 
'कैप्रिपॉक्स फैमिली का वायरस है लंपी'
 
उन्होंने कहा कि लंपी वायरस का संक्रमण अधिकतर गायों में फैल रहा है और मौत भी हो रही है. लंपी वायरस कैप्रिपॉक्स फैमिली का वायरस है. गोट पॉक्स और शिप पॉक्स की तरह ही पशुओं में यह लंपी स्किन डिजीज के नाम से फैला रहा है. जोधपुर संभाग में पशुओं में बढ़ती इस बीमारी को देखते हुए डॉ. इसरानी को जयपुर से फिलहाल जोधपुर भेजा गया है. डॉ. इसरानी ने कहा, "इस बीमारी से पशु के शरीर पर गांठें बन जाती हैं और जब मक्खी-मच्छर इस पर बैठते हैं तो यही इस बीमारी को दूसरे स्वस्थ पशुओं में ट्रांसफर कर देते हैं."

Rajasthan Lumpy Virus: राजस्थान में 'लंपी वायरस' से डेढ़ लाख से ज्यादा पशु संक्रमित, इतने हजार की हुई मौत
 
 
पिछले 10 दिनों में पशुओं में तेजी से फैला लंपी वायरस
 
डॉ. रवि इसरानी ने बताया, "जहां भी पोस्टमॉर्टम करने की नौबत आई है तो देखा गया है कि बीमारी के ज्यादा बढ़ने पर पशु की आंतों, फेफड़ों तक में फैल जाती है." पशुओं के सैंपल लेकर भोपाल, आईवीआरआई, नेशनल रिसर्च सेन्टर ऑन इक्वाइन्स हिसार भेजे गए थे, जहां से लंपी स्किन की पुष्टि हो गई है. राजस्थान में लंपी वायरस का मामला अप्रैल महीने में सामने आया था. पिछले 10 दिनों में बेहद तेजी से पशुओं में फैला है. पश्चिमी राजस्थान के 16 जिलों में ही एक लाख पशु इस बीमारी से जूझ रहे हैं.
 
विधायक मनीषा पंवार ने आइसोलेशन सेंटर बनाने की कही बात
 
उन्होंने कहा कि अधिकतर गायों में ही इस वायरस का प्रभाव देखने को मिला है. राज्य में जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, पाली, सिरोही, बीकानेर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, अजमेर, नागौर, सीकर, झुंझुनू और उदयपुर में इस बीमारी से पशुओं की मौत हो रही है और संक्रमण तेजी से फैल रहा है. जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार ने भी गायों में फैली लंपी स्किन बीमारी को लेकर पशु चिकित्सालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में दौरे किए. साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर गायों में फैले इस संक्रमण को लेकर हर पंचायत क्षेत्र में आइसोलेशन सेंटर बनाने की बात कही, जिससे यह संक्रमण आगे नहीं फैले.
 
करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget