एक्सप्लोरर

Rajasthan News: लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान को मिलेगी बड़ी सौगात, पीएम मोदी देने जा रहे ये खास तोहफा

Lok Sabha elections 2024: जोधपुर रेल मंडल प्रबंधक प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे लगातार तेजी से परिवर्तन कर रहा है. लक्ष्य से पहले हम उस काम को पूरा करने की तैयारी में जुटे हुए हैं.

Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को कई सौगातें देने जा रहे हैं. विकसित भारत विकसित राजस्थान के संकल्पना के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के निर्माण 33 फ्लाईओवर और अंडरपास का सोमवार (26 फरवरी) को पीएम मोदी के द्वारा वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया जाएगा. इसके साथ ही पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे.

जोधपुर मंडल डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए. यह जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर पश्चिम रेलवे के 105 रेल फ्लाईओवर/अंडरपास का सोमवार को वर्चुअल माध्यम से राष्ट्र को समर्पित करने जा रहे हैं. जिसमें जोधपुर मंडल के 33 फ्लाईओवर व अंडरपास शामिल है. उन्होंने बताया कि मंडल के अलग-अलग रेल क्रॉसिंग की फाटकों पर इन पूर्व निर्मित परियोजनाओं को चिन्हित किया गया है. उसके पास सोमवार सुबह 9:30 बजे समारोह आयोजित किया जाएगा. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण कर संबोधित करेंगे. इस दौरान स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम की आयोजित किए जाएंगे. इस समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. इस समारोह में स्थानीय मंत्री, सांसद, विधायक, पंच , सरपंच व जनप्रतिनिधि बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे.

'तेज गति से काम है जारी'
जोधपुर रेल मंडल प्रबंधक प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे लगातार तेजी से परिवर्तन कर रहा है. हम लोग लक्ष्य लेकर काम कर रहे हैं. लक्ष्य से पहले हम उस काम को पूरा करने की तैयारी में जुटे हुए हैं. देखा जाए तो रेलवे के दोहरीकरण की बात करें काफी काम हो चुका है. कई जगह तेज गति से काम जारी है. हमारे सभी काम की एक टाइम लिमिट है. उस टाइम लिमिट से पहले हमें वो सभी विकास कार्य पूरे करने हैं.

लगभग काम पूरा हो चुका है
इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने की बात की जाए तो उसको लेकर फुलेरा तक हमारा काम हो चुका है. इधर पश्चिम में राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोकरण तक लगभग काम पूरा हो चुका है. अब आगे के काम की निविदाई निकल गई है. जल्द ही हम लोग उसे काम को पूरा कर लेंगे. हमारी प्राथमिकता है कि रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुलभ यात्रा के साथ कम समय मे यात्रा पूरी हो जाये.

वर्चुअल माध्यम से करेंगे शिलान्यास
डीआरएम ने बताया कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर मंडल के पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन के प्रस्तावित पुनर विकास कार्य का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास करेंगे और इसके लिए पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन पर भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा. प्रधानमंत्री पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन की 261 करोड़ रुपए की लागत वाली बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे. उन्होंने बताया कि पाली मारवाड़ आने जाने वाले रेल के यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेगी. पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन का अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनः विकास के दौरान स्थानीय कला, संस्कृति, विरासत और वास्तुकला के समावेश पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: मीटिंग में नहीं पहुंचे कांग्रेस के पदाधिकारी तो भड़के गोविंद सिंह डोटासरा, '...उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दें'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
Marwar News: मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
Jaipur News: जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
Jaipur News: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
जयपुर: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget