एक्सप्लोरर

राजस्थान में कहीं BJP-कांग्रेस समर्थकों में मारपीट, कहीं पैर के अंगूठे पर लगाई स्याही, मतदान की 10 दिलचस्प बातें

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान में पहले चरण के मतदान में कई अलग-अलग चीजें देखने को मिलीं. कहीं नवविवाहित जोड़े मतदान के लिए पहुंचे तो कहीं वोट डालने के बाद स्याही पैर के अंगूठे पर लगाई गई.

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 12 संसदीय क्षेत्रों में मतदान हुआ. इन सीटों पर लगभग 58 प्रतिशत मतदान हुआ. अब दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है. पहले चरण में जयपुर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, भरतपुर, श्री गंगानगर, दौसा, बीकानेर, करौली-धौलपुर, चूरू, सीकर, नागौर, झुंझुनू लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ.

अब दूसरे चरण में बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, कोटा, भीलवाड़ा, अजमेर, पाली, जोधपुर, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, टोंक सवाई माधोपुर और झालावाड़-बारां सीटों पर वोटिंग होगी. पहले चरण के मतदान में क्या कुछ खास रहा, इस पर नजर डालते हैं.

10 प्वाइंट्स में समझिए पहले चरण के चुनाव में क्या रहा खास

• राजस्थान के श्री गंगानगर सीट पर सबसे ज्यादा 65.64 फीसदी वोटिंग हुई. 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां 74.39 प्रतिशत मतदान हुआ था.

• सबसे कम मतदान की अगर बात करें तो करौली-धौलपुर में सबसे कम 49.29 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि करौली-धौलपुर में 2019 में 55.06 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

• राजस्थान के सबसे कम वोटिंग वाले बूथ की बात करें तो भरतपुर के रूपवास के खेरिया बिल्लोच गांव में सबसे कम वोटिंग हुई. रूपवास में मतदाताओं की संख्या 1100 है लेकिन यहां सिर्फ 56 लोगों ने वोट डाले क्योंकि यहां के ग्रामीण लंबे समय से शराब के ठेके को हटाने की मांग कर रहे थे. उनकी मांग पूरी ने होने पर उन्होंने वोटिंग का बहिष्कार किया.

• दौसा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पलावाला जाटान गांव के लोगों ने क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी के कारण चुनाव का बहिष्कार किया. ग्रामीणों का कहना है कि परिसीमन के बाद गांव को विकास से वंचित रहना पड़ा. गांव के पूर्व सरपंच रामेश्वर गोरा ने कहा कि गांव में परिवहन के साधन और अन्य बुनियादी सुविधाओं और विकास का अभाव है. उन्होंने कहा, 'हम 4 साल से लगातार हर चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं.

• राजस्थान की लोकसभा सीटों पर स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय सशस्त्र बल और होम गार्ड जवानों की कंपनियों के साथ राजस्थान पुलिस को तैनात किया गया था.

• नागौर जिले में बीजेपी उम्मीदवार ज्योति मिर्धा और कांग्रेस समर्थित आरएलपी उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल के समर्थकों में झड़प देखने को मिली. दोनों के समर्थकों के बीच मारपीट हुई. स्थिति पर काबू पाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा.

• चूरू लोकसभा सीट के गांव रामपुरा रेणु में फर्जी मतदान को लेकर 2 पक्षों में विवाद भी हुआ. इस दौरान झगड़े के दौरान बूथ एजेंट सिर में गंभीर चोट आई. हालात तनावपूर्ण बन गए. माहौल शांत होने के बाद दोबारा मतदान शुरू किया गया.

• पहले चरण के मतदान के दौरान विभिन्न मुद्दों को लेकर धौलपुर, दौसा, सीकर, झुंझुनूं, बीकानेर, भरतपुर लोकसभा क्षेत्रों के करीब एक दर्जन गांवों में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया.

• मतदान करने के बाद जहां अंगुली पर स्याही का निशाना लगाया जाता है वहीं सीकर सीट के मउ मतदान केंद्र में कुछ अलग देखने को मिला. यहां एक मतदाता शंकर कुड के दोनों हाथ नहीं होने पर उनके पैर के अंगूठे पर स्याही का निशान लगाया गया. 

• पहले चरण के मतदान में कई नवविवाहित दंपती भी शादी की रस्म पूरी करने के बाद मतदान करने के लिए पहुंचे. इसके अलावा लंदन, कनाडा, स्कॉटलैंड सहित अन्य देशों में रह रहे लोग अपने गृहक्षत्रों में मतदान करने के लिए पहुंचे.

झुंझुनू में मतदान के दिन हुआ कुछ ऐसा
इसके अलावा, राजस्थान में कई वोर्टस में मतदान को लेकर गजब का उत्साह देखा गया. झुंझुनूं में भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी ने मतदान करने का संदेश देने के लिए 21 किलोमीटर की दौड़ लगाई. वहीं, झुंझुनूं में ही बीजेपी उम्मीदवार शुभकरण चौधरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वो सुरक्षाकर्मी के साथ विवाद करते नजर आए. सुरक्षाकर्मी ने जब पहचान पत्र मांगा तो वे नाराज हो गए.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में कम वोटर टर्नआउट पर CM भजनलाल बोले- 'किन्हीं कारणों से मतदान कम हुए लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP विधानसभा चुनाव में होने जा रही है इस दल की एंट्री, गठबंधन नहीं तो 100 सीटों पर लड़ेगी पार्टी
UP विधानसभा चुनाव में होने जा रही है इस दल की एंट्री, गठबंधन नहीं तो 100 सीटों पर लड़ेगी पार्टी
Rajasthan News: राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
Marwar News: मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
Jaipur News: जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget