एक्सप्लोरर

Rajasthan News: पूर्व मंत्री सुभाष गर्ग ने करणपुर सीट पर बीजेपी की हार को लेकर कसा तंज, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Rajasthan Politics: विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने राजस्थान में कानून-व्यवस्था को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला. साथ करणपुर सीट पर बीजेपी की हार को लेकर भी तंज कसा है.

Bharatpur:  राजस्थान के भरतपुर विधानसभा से राष्ट्रीय लोकदल के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग आज दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचे. भरतपुर में लोगों ने विधायक डॉ. सुभाष गर्ग का स्वागत करते हुए उन्हें लोहड़ी पर्व और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी. डॉ. सुभाष गर्ग ने वार्ता करते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिस कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी हमारी कांग्रेस सरकार पर चर्चा करती थी वह कानून-व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि दिनदहाड़े हत्या, रेप,लूटमार,चोरी,खुलेआम फायरिंग की घटनाएं पूरे प्रदेश में बढ़ रही है. 
 
विकास के कामों पर रोक लगाने का आरोप
पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने आरोप लगाया कि जितने भी विकास के काम थे उनपर रोक लगा दी है टेंडर नहीं होंगे. आदेश भी हो गए उन आदेशों पर रोक लगा दी है, ऐसा लगता है विकास पूरा ठप हो गया है, ऐसा लगता है सरकार नाम की चीज ही दिखाई नहीं दे रही.     
 
जाट आरक्षण आंदोलन का किया समर्थन 
 
पूर्व मंत्री डॉ.गर्ग ने भरतपुर-धौलपुर के जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा 17 जनवरी से रेलवे की दिल्ली  मुंम्बई रेल लाइन पर महापड़ाव किया जा रहा है उसका समर्थन करते हुए कहा कि भरतपुर -धौलपुर के जाटों को केंद्र में ओबीसी के आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए. पिछली कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कई बार केंद्र सरकार को पत्र लिख चुके हैं कि भरतपुर-धौलपुर के जाटों को केंद्र में ओबीसी के आरक्षण का लाभ दिया जाये. उन्होंने कहा कि जब राजस्थान के सभी जाटों को आरक्षण का लाभ मिल रहा है तो भरतपुर और धौलपुर के जाटों ने क्या गुनाह किया है. उन्होंने फिर जाट आंदोलन का समर्थन करते हुए मांग की है कि भरतपुर और धौलपुर के जाटों को केंद्र में ओबीसी के आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए.  
 
करणपुर विधानसभा के चुनाव को लेकर क्या कहा 
 
पूर्व मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा है कि यह तो निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार रिपीट होने वाली थी लेकिन कुछ भी कारण रहे जो कांग्रेस की सरकार रिपीट नहीं कर पाई. उन्होंने करणपुर सीट पर बीजेपी की हार को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पार्टी मंत्री तो बना सकती है मुख्यमंत्री तो किसी को भी बना सकते है लेकिन विधायक नहीं बना सकते. विधायक तो जनता ही बनाएगी. बीजेपी ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए प्रलोभन देने की कोशिश की थी लेकिन जनता ने बहुत करारा जवाब दिया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल

वीडियोज

Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget