एक्सप्लोरर

Ajmer: आरपीएससी के बाहर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, उपेन यादव को किया गिरफ्तार

प्रदर्शन से पहले उपेन यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पेपर लीक में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है.

Protest In Ajmer: अजमेर में आरपीएससी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी. पुलिस ने युवाओं को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव से बदसलूकी भी की. इसके बाद उपेन और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया. बेरोजगार युवा राजस्थान में पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से करवाने और स्कूल लेक्चरर एग्जाम का रिजल्ट जारी करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे.

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप
प्रदर्शन से पहले उपेन यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पेपर लीक में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है. युवाओं को जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उनकी मांग है कि सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और पेपर लीक के सरगनाओं का खुलासा कर जांच सीबीआई को सौंपी जाए. 

 

अक्टूबर महीने में आयोजित स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द से जल्द जारी किया जाए. कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती के नियम संशोधन की फाइल जल्द से जल्द विभाग को अनुमोदन करके भिजवाएं. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने युवाओं के साथ न्याय नहीं किया तो आगामी चुनाव में युवा वोट से चोट करेंगे. सरकार का भविष्य युवाओं के हाथ में है.

'उपेन यादव को रिहा करो'
अजमेर में उपेन की गिरफ्तारी के बाद देशभर से बेरोजगार युवाओं ने नाराजगी जताई है. युवाओं ने सोशल मीडिया पर #उपेन_यादव_को_रिहा_करो कैंपन शुरू किया. युवा सोशल मीडिया पर सरकार से सवाल कर रहे हैं कि आखिर बार-बार उपेन को गिरफ्तार क्यों किया जाता है? क्यों सरकार युवाओं की मांगों को अनसुना कर रही है? युवाओं को रोजगार देने की बजाय क्यों लाठियां मार रहे हैं? जितना बल प्रयोग पुलिस बेरोजगार युवाओं पर करती है उतना बल प्रयोग पेपर माफियाओं के खिलाफ क्यों नहीं किया जाता? आखिर कब तक सरकार बेरोजगार युवाओं पर अत्याचार करती रहेगी?

ये भी पढ़ें

Rajasthan Murder Case: फेसबुक पर मैसेज करके कबूली हत्या की बात, इस हिस्ट्रीशीटर ने किया बजरंगदल कार्यकर्ता का मर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget