एक्सप्लोरर

Rajasthan News: 'अवैध रूप से मांस बेचा तो...', जयपुर के बाद अब कोटा में बीजेपी विधायक का अधिकारियों को तीन दिन का अल्टिमेटम

Kota News: जयपुर के बालमुकुन्दाचार्य महाराज के बाद अब कोटा में बीजेपी विधायक संदीप शर्मा नें भी अवैध रूप सें संचालित मांस की दुकानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बीत कही है.

Rajasthan News: जयपुर की हवामहल सीट से चुने गए विधायक बालमुकुंद आचार्य के गुलाबी नगरी में मांस की दुकान पर अवैध रूप से बेचे जा रहे मांस के पदार्थों को तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद राजस्थान में इसका असर दिखाई देने लगा है. इस बार कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कोटा के अधिकारियों को साफ तौर से चेतावनी दी गई है कि तीन दिन में अवैध मांस की दुकान, थड़ी और अतिक्रमण कर बनाई दुकानों पर अवैध मांस की ब्रिकी को बंद किया जाए. उन्होंने कहा कि अवैध रूप से मांस की बिक्री होती पाई गई तो ठीक नहीं होगा.

कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा नें कहा कि शहर के मुख्य बाजारों व आवासीय क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित मांस की दुकानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर तीन दिन में हटाने की कार्रवाई की जाए. किसी भी सूरत में थड़ी-थेलों पर अवैध मांस बिक्री को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

अवैध रूप से खुले में नहीं बिकेगा मांस 
विधायक शर्मा ने अपने सुभाष नगर स्थित कार्यालय पर नगर निगम व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली. उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण देश से विद्यार्थी कोचिंग प्राप्त करने कोटा आते है, जिसके कारण कोटा को शैक्षणिक नगरी के नाम से जाना जाता है. उन्होंने कहा कि कोटा शहर के कई धार्मिक स्थलों, घनी आबादी क्षेत्रों, मुख्य बाजारों, शिक्षण संस्थाओं के आसपास व सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से खुले में संचालित मांस की दुकानें से कोटा का नाम खराब हो रहा है. उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के कई स्थानों पर खुले में मांस की ब्रिकी से आम नागरिकों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है. 

तीन दिन में अवैध दुकानों को बंद किया जाए 
उन्होंने अधिकारियों को तीन दिन में खुले में मांस ब्रिकी पर प्रतिबंध लगाकर अवैध रूप से बिना अनुमति संचालित दुकानों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा कोटा को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया गया है. इसमें अवैध रूप से संचालित मांस की दुकानों के कारण जल स्रोत भी प्रदूषित हो रहे है.

विधायक ने कहा, "हमारी संस्कृति खुले में मांस बिक्री की नहीं रही है. इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. कोचिंग विद्यार्थियों एवं उनके अभिभवकों पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ता है. देशभर में कोटा की नकारात्मक छवि बनती है." उन्होंने अधिकारियों को टीम बनाकर तीन दिन में कार्रवाई करने के निर्देश दिए. बता दें की कोटा दक्षिण विधायक संघ पृष्ठभूमि से आते हैं और कोटा दक्षिण विधानसभा ब्राह्मण बाहुल्य सीट हैं.

ये भी पढ़ें: Kota News: कोरोना के बाद बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले! कोटा में एक लाख स्टूडेंटों को दी गई CPR की ट्रेनिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget