एक्सप्लोरर

राजस्थान की इस खास पोशाक के बारे में कितना जानते हैं आप, जानें- क्यों परंपरा में बसी है पगड़ी और ओढ़नी  

Rajasthan News: जोधपुर (Jodhpur) शहर में रोजाना एक लाख ओढ़नी बिकती हैं. लघु उद्योग की तरह ये काम भी खूब फल फूल रहा है. इससे हजारों घरेलू महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है. 

Rajasthani Odhani And Pagri: राजस्थान (Rajasthan) के मारवाड़ के पारंपरिक पोशाक खास महत्व रखते हैं. एक अलग ही पहचान रखने वाली इस पोशाक में पुरुषों के सिर पर पगड़ी (Pagri) और महिलाओं के ओढ़नी (Odhani) पहनने का रिवाज सदियों से चला आ रहा है. यहां के लोग आज भी इस संस्कृति को जिंदा रखे हुए हैं. महिलाओं की ओढ़नी कई रंगों, डिजाइनों में अलग-अलग जाति के आधार पर तैयार की जाती हैं. इसके व्यापार की बात करें तो जोधपुर (Jodhpur) शहर में प्रतिदिन एक लाख ओढ़नी बिकती हैं. लघु उद्योग की तरह ये काम भी खूब फल फूल रहा है साथ ही इससे हजारों घरेलू महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है. 

150 से लेकर 5000 तक होती है कीमत 
जोधपुर के व्यापारी ललित जैन ने बताया कि राजस्थानी परिधान ओढ़नी की बात करें तो जोधपुर शहर में 500 दुकाने हैं. ओढनी अलग-अलग कीमत से शुरू होती हैं. इसकी शुरुआती कीमत ₹150 से लगाकर ₹5000 तक है. ओढ़नी बनाने के लिए गुजरात और कर्नाटक से सादा कपड़ा आता है उसके बाद रंगाई, डाई और बंधेज के लिए दिया जाता है. कई लोगों को रोजगार मिलता है, इसमें बंधेज का काम घरेलू महिलाएं करती हैं. 


राजस्थान की इस खास पोशाक के बारे में कितना जानते हैं आप, जानें- क्यों परंपरा में बसी है पगड़ी और ओढ़नी  

संस्कृति भी है खास
ओढ़नी राजस्थानी महिलाओं की पारंपरिक पोशाक है. इसमें कपड़े का एक लंबा टुकड़ा होता है जिसे कई प्रकार के अलग-अलग रंगों में और कई डिजाइनों में तैयार किया जाता है. ओढ़नी को अवसरों के अनुसार अलग-अलग तैयार किया जाता है. ओढ़नी को हिंदू और कुछ मुस्लिम महिलाएं भी पहनती हैं. ओढ़नी को लेकर संस्कृति भी खास है, बच्चे के जन्म से लगाकर शादी और शोक के दौरान अलग-अलग रंग और अलग-अलग डिजाइन के ओढ़नी ओढ़ने का रिवाज है.


राजस्थान की इस खास पोशाक के बारे में कितना जानते हैं आप, जानें- क्यों परंपरा में बसी है पगड़ी और ओढ़नी  

दुल्हन की ओढ़नी को कहते हैं कवरजोड
खासतौर पीले रंग की ओढ़नी जिसपर कमल की आकृति वाला लाल छापा होता है इसे बेटे के जन्म पर मां बाप अपनी बेटी को उपहार में देते हैं. शादी के दौरान लाल रंग की ओढ़नी देने का रिवाज है. मारवाड़ी महिलाएं शरीर के निचले हिस्से में घाघरा और ऊपर कुर्ती कांचली पहनने के बाद ओढ़नी ओढ़ती हैं. दुल्हन की ओढ़नी को कवरजोड कहते हैं जो मामा की तरफ से विवाह के अवसर पर अपनी भांजी के लिए लाई जाती है. तीज त्योहार के अवसर पर महिलाएं खास परिधान के रूप में ओढ़नी ओढ़ती हैं. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan New Corona Guidelines: राजस्थान में खत्म हुआ नाइट कर्फ्यू, शादी समारोह में भी मिली छूट 

जानें किसने कहा- राजस्थान में BJP की सरकार बनने तक नहीं खाऊंगा रात का खाना, ना ही पहनूंगा साफा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget