एक्सप्लोरर

जोधपुर में भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, कार से उछलकर गिरी बच्ची की बची जान

Rjasthan: जोधपुर के शेरगढ़ क्षेत्र में एक कार और डंपर की भीषण टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मारी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

Rjasthan: जोधपुर शेरगढ़ क्षेत्र के चाबा गांव के निकट एक कार और डंपर में भीषण टक्कर हुई.  इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. वहीं एक गंभीर रुप से घायल हुआ, जिसका जोधपुर के मथुरा दास माता अस्पताल में इलाज जारी है. दरअसल जैसलमेर जिले के राजमथाई गांव के एक वरिष्ठ अध्यापक अपनी पुत्री के दिल में छेद होने पर जोधपुर के एम्स अस्पताल में चेकअप करवाने के बाद वापस राजमथाई जा रहे थे.

मंगलवार को देर रात चाबा गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर फलसुंड रोड पर पेट्रोल पंप के निकट दर्जियों की गोलाई पर सामने से आ रहे डंपर चालक ने तेज व लापरवाही से उनकी कार को टक्कर मार दी जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. जिसमें चार लोग बुरी तरह से फंस गए, एक बच्ची उछल कर बाहर गिर गई. ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद चार गंभीर घायलों को बाहर निकाला. तब तक दंपति सहित तीन जनों की मौत हो चुकी थी.

एक की हालत गंभीर
गनीमत रही की बालिका बाल बाल बच गई. जिनका शेरगढ़ अस्पताल में उपचार चल रहा है. मृतकों में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर राजमथाई के वरिष्ठ अध्यापक 30 वर्षीय गुणेशराम पुत्र रामूराम चौधरी निवासी भोजाकौर (पीलवा) जिला फलोदी व उनकी पत्नी 25 वर्षीय ममता चौधरी और सीनियर स्कूल भिणियाणा के एलडीसी 35 वर्षीय अजय कुमार पुत्र कृष्णलाल निवासी करणपुरा भादरा हनुमानगढ़ की मौत हो गई.

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैंसड़ा के व्याख्याता 30 वर्षीय गिरधारीराम पुत्र भंवरलाल निवासी बरजासर (श्री डूंगरगढ़) बीकानेर को शेरगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है.

अस्पताल के बाहर लोगों की भारी भीड़
गुणेशाराम की डेढ़ वर्षीय पुत्री मनस्वी चौधरी का शेरगढ़ अस्पताल में उपचार चल रहा है. घटना के बाद अस्पताल के निकट रामलीला के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु अस्पताल पहुंच गए जिससे भीड़ बढ़ गई व पुलिस भी अस्पताल पहुंची.

मृतक गुणेशाराम की दिसंबर 2023 में ही नौकरी लगी थी अभी वे प्रोबेशन पर ही थे. मृतक गुणेशाराम के परिजन खेताराम ने बताया कि गुणेशाराम का पर्श व एक मोबाइल नहीं मिला है. 

ये भी पढे़ें- कोटा में फिर सुसाइड, अब 17 साल का लड़का फांसी पर झूला, जनवरी से अबतक 9 बच्चों ने चुनी मौत

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget