एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान में अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस लेगी AI का सहारा, ट्रायल में ही पकड़े गए 10 से अधिक बदमाश

Jaipur News: राजस्थान में बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम, आने वाले दिनों में जयपुर शहर के सर्किल्स पर AI टेक्निक वाला कैमरा लगाया जाएगा.

Rajasthan Police: राजस्थान में अब अपराधियों और बदमाशों को पकड़ने के लिए एक बड़ी पहल शुरू हुई है. हालांकि, ये काम कई राज्यों में पहले से ही पुलिस कर रही है. अब जयपुर पुलिस ने इसपर काम शुरू किया है. इसके लिए जयपुर पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक वाले कैमरे का प्रयोग करेगी. इसका ट्रायल भी हो गया है. इन कैमरों के जरिए फेस रिकग्निशन वाले ऐप को जोड़ा जाएगा, जिससे बदमाशों को पकड़ने में मदद मिलेगी. इसकी मॉनिटरिंग सीधे पुलिस करेगी. इसका विधिवत ट्रायल जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में किया गया. इस दौरान 10 से अधिक बदमाशों को पकड़ा गया है. इस ट्रायल को पुलिस सफल मान रही है.

मॉब लिंचिंग केस को सुलझाने में की थी मदद
लगातार बढ़ रहे अपराध पर कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने यह प्रयोग शुरू किया है. बताया गया है कि AI ने अलवर में हुई मॉब लिंचिंग केस को सुलझाने में मदद की थी. राजस्थान पुलिस ने दिल्ली की एक कंपनी को ट्रायल बेस के लिए हायर किया था. इसके बाद पुलिस को लगा कि ये तकनीक बेहतर साबित हो सकती है. 

जानिए कैसे करता है ये काम ? 
दरअसल, इसके काम करने के तरीकों को जानना बेहद जरूरी होता है. जयपुर शहर के सर्किल्स पर AI टेक्निक वाला कैमरा लगाया जाएगा और वहां से सीसीटीवी फुटेज मेन सर्वर तक पहुंचा देगा. इसके बाद फेस रिकग्निशन वाला ऐप पहले से अपलोड तस्वीरों से चेहरों का मिलान करना शुरू कर देगा. जानकारी के अनुसार कुछ सेकंड में ही ये ऐप AI की मदद से अपराधी का चेहरा पहचान लेता है. इससे कितनी भीड़ हो या कहीं चौराहे पर कहीं भी बदमाश या अपराधी दिखेगा उसका फेस यह पढ़ लेगा. 

पहली बार हुआ है यूज 
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ बयानों के मुताबिक राजस्थान पुलिस ने पहली बार इस ऐप का उपयोग किया है. यह बेहतर रहेगा. पुलिस के पास अपराधियों का डेटा (फोटो, फिंगर प्रिंट, रेटिना) सब कुछ उपलब्ध है. जिसका Face Recognition App का ट्रायल रन के दौरान उपयोग किया गया था. सफलता के तौर पर कई अपराधियों को पकड़ा गया है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: दिपावली से पहले कोटा को 643 करोड़ों के विकास कार्यों की मिलेगी सौगात, सीएम गहलोत करेंगे लोकार्पण

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget