एक्सप्लोरर

राजस्थान में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, आज लू अलर्ट के बीच टूटे सालों के रिकॉर्ड, इन 7 शहरों में पारा 47 के पार

मौसम विभाग जयपुर ने 7 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है जहां पर अति उष्ण यानी भारी गर्मी और लू चलेगी. यहां तापमान 47 डिग्री रह सकता है. इसमें गंगानगर, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर, जालोर जिले हैं.

Heatwave In Rajasthan: राजस्थान में जानलेवा गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है, जिससे जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. तापमान की बात करें तो गुरुवार को राजस्थान इस सीजन में सबसे गर्म रहा क्योंकि प्रदेश में औसत से ज्यादा तापमान रहा. हालात यह रहे कि रात 10 बजे तक भी गर्म हवाएं महसूस होती रही और दिन में वाहन चलाते समय स्किन जलने लगी. बड़ी बात यह है कि प्रदेश के 33 में से 23 जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, यही नहीं, 7 शहरों में तो 47 सेल्सियस पर कर गया. चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि बाड़मेर 48.1 डिग्री के के साथ इस सीजन का सबसे गर्म जिला रहा. ऐसे हालात में रिपोर्ट आ रही है कि कहीं पर डिब्बों में से उबलकर गुड़ बाहर निकल आया तो कहीं पर चमगादड़ों की मौत हो गई. 

आज भी राहत नहीं

मौसम विभाग जयपुर ने 7 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है जहां पर अति उष्ण यानी भारी गर्मी और लू चलेगी. यहां तापमान 47 डिग्री रह सकता है. इसमें गंगानगर, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर, जालोर जिले हैं. यही नहीं आगे भी गर्मी से राहत के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं क्योंकि 14 मई तक 26 जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी.

Congress Chintan Shivir: कांग्रेस के कद्दावर नेता कपिल सिब्बल पार्टी के चिंतन शिविर में नहीं होंगे शामिल? जानें- पूरी खबर

इन जिलों में टूटा रिकॉर्ड

गुरुवार को गर्मी के रौद्र रूप ने कई जिलों का पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उदयपुर की बात करें तो यहां पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए तापमान 44 डिग्री रहा, अजमेर में 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए तापमान 45 डिग्री रहा, बाड़मेर में 6 साल रिकॉर्ड तोड़ते हुए 48.1 डिग्री तापमान रहा. इसी प्रकार, कोटा में 46.7, चूरू 46.9, बीकानेर 47.2 रहा जहां पिछले 2 साल का रिकॉर्ड टूटा है.

Rajasthan Constable Exam 2022: 4588 पदों के लिए कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू, 18 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स दे रहे हैं एग्जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget