एक्सप्लोरर

जातीय जनगणना पर राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा प्लान, बढ़ेगी बीजेपी की मुश्किलें?

Jaipur News: जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जातीय जनगणना की तारीखों के ऐलान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि सरकार सिर्फ घोषणा कर रही है, पर कार्रवाई नहीं.

Rajasthan News: जातीय जनगणना जल्द शुरू कराए जाने और तारीखों का ऐलान किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने अब आंदोलन की शुरुआत कर दी है. इसके तहत देश के तमाम दूसरे हिस्सों के साथ ही राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी प्रदर्शन किया गया.

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जयपुर में कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. अब देखना होगा कि बीजेपी कांग्रेस के प्रदर्शन पर क्या कहती है?

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें केंद्र सरकार की घोषणा पर कतई यकीन नहीं है. केंद्र सरकार ने कांग्रेस पार्टी के दबाव में जातीय जनगणना का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन ऐलान होने के बावजूद वह इसे टालना चाहती है. जातीय जनगणना करने को लेकर सरकार की कोई दिलचस्पी नहीं है. ऐसे में उसकी मांग है कि जातीय जनगणना शुरू कराए जाने की तारीखों का जल्द से जल्द ऐलान किया जाए. 

जातीय जनगणना निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से ही कराई जाए - कांग्रेस

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लिए हुए थे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि इस बात की भी घोषणा की जाए कि जातीय जनगणना निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से ही कराई जाएगी. कांग्रेस पार्टी के नेताओं का कहना है कि जातीय जनगणना होने से पिछड़े और दलित वर्ग के वंचितों को आरक्षण समेत तमाम दूसरे फायदे मिलेंगे.

तहसीलों में भी कांग्रेस का प्रदर्शन

जातीय जनगणना की तारीखों के ऐलान को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जिस अभियान की शुरुआत की है, उसे लेकर अब ब्लॉक और तहसीलों से लेकर सभी प्रदेश की राजधानियों में प्रदर्शन किया जाएगा.

इन प्रदर्शनों के जरिए कांग्रेस पार्टी जातीय जनगणना के मुद्दे को लगातार जिंदा रखना चाहती है और लोगों के बीच यह संदेश देना चाहती है कि केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना करने का फैसला उसके ही दबाव में लिया था.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
जोधपुर: पंचायत चुनाव में कांग्रेस-RLP को झटका, प्रत्याशियों के नामांकन खारिज
जोधपुर: पंचायत चुनाव में कांग्रेस-RLP को झटका, प्रत्याशियों के नामांकन खारिज
राजस्थान में कानून व्यवस्था पर CM भजनलाल सख्त, 9 अधिकारियों पर गिरी गाज, 1 सस्पेंड
राजस्थान में कानून व्यवस्था पर CM भजनलाल सख्त, 9 अधिकारियों पर गिरी गाज, 1 सस्पेंड
वक्फ जमीन फर्जीवाड़े में पुलिस पर उठे सवाल, मास्टरमाइंड पर बढ़ाई इनाम की रकम
वक्फ जमीन फर्जीवाड़े में पुलिस पर उठे सवाल, मास्टरमाइंड पर बढ़ाई इनाम की रकम

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget