एक्सप्लोरर

Rajasthan: जैसलमेर में 'हेलीकॉप्टर जॉयराइड' सेवा शुरू, अब पर्यटन को मिलेगा पहले से ज्यादा बढ़ावा 

Rajasthan News: राजस्थान सरकार की योजना हेलीकॉप्टर जॉयराइड सेवा को अन्य पर्यटन स्थलों से जोड़कर उसे पर्यटन सर्किट में तब्दील करने की है. 

Rajasthan Helicopter Joyride News: राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेलीकॉप्टर जॉयराइड (Helicopter Joyride) सेवा की शुरुआत हो गई है. राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) की देखरेख में एक निजी कंपनी ने जैसलमेर (Jaisalmer)की सम ढाणी में मंगलवार को 'हेलीकॉप्टर जॉयराइड' सेवा की शुरुआत की. अब यहां आने वाले सैलानी जैसलमेर में हेलीकॉप्टर जॉयराइड का लुत्फ उठा सकेंगे.

जैसलमेर की पर्यटन के क्षेत्र में है अलग पहचान
हेलीकॉप्टर जॉयराइड (Helicopter Joyride) सेवा की शुरुआत के बाद अल्पसंख्यक मामलों के विभागीय मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि राजस्थान पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है. उन्होंने कहा कि यहां पर पर्यटकों के लिए विविधताएं उपलब्ध हैं इन विविधताओं का पर्यटक राजस्थान में लुत्फ उठा सकते हैं. उन्होंने कहा कि जैसलमेर पर्यटन क्षेत्र में अलग पहचान है. पर्यटकों में जैसलमेर को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिलता है.

जॉयराइड को प्रमोट करने की जरूरत
वहीं, पर्यटन राज्यमंत्री मुरारीलाल मीणा ने आरटीडीसी के नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान में पर्यटन के लिए अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि यह जॉयराइड ऐतिहासिक साबित होगी. इसको प्रमोट करने की जरूरत है, ताकि यह रोजगार का जरिया भी बन सके.

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ ने इस अवसर पर कहा कि अभी प्रायोगिक तौर पर सम ढाणी जैसलमेर से 'हेलीकॉप्टर जॉयराइड' प्रारम्भ की गई है. इसकी आशातीत सफलता के बाद राजस्थान के अन्य पर्यटन स्थलों को जोड़ते हुए हवाई मार्ग द्वारा पर्यटन सर्किट बनाने की महत्वाकांक्षी योजना है. उन्होंने कहा कि इस पर्यटन सर्किट में धार्मिक, वाइल्ड लाइफ एवं हैरिटेज सर्किट बनाए जाएंगे जिससे देशी-विदेशी पर्यटकों को कम समय में अधिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने की सुविधा मिलेगी.

सेवा का लाभ उठाने के लिए पर्यटकों को खर्च करने होंगे 7 हजार 
आरअीडीसी के चेयरमैन राठौड़ ने बताया कि 'हेलीकॉप्टर जॉयराइड' के लिए न्यूनतम टिकट दर 7 हजार रुपए प्रति पर्यटक रखी गई है. प्रतिदिन अधिकतम 40 उड़ानों के माध्यम से लगभग 200 पर्यटकों को जॉयराइड सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी. उनका कहना था कि यह जॉयराइड दो स्लॉट क्रमश: 5 मिनट एवं 15 मिनट के पैकेज में उपलब्ध होगी.

यह भी पढ़ें: Jaipur : धार्मिक ग्रंथों के पन्ने जलाने पर दो समुदायों में हिंसक झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, 3 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget