एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में मानसून की एंट्री लेट लेकिन प्री मानसून में हुई रिकॉर्ड बारिश, इस जिले में सबसे ज्यादा बरसे बादल

Rajasthan News: राजस्थान में इस साल भले ही मानसून की एंट्री लेट हो रही है लेकिन प्री मानसून में 23 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है.

Rajasthan Weather News: राजस्थान में मानसून की एंट्री पिछले साल की तुलना में इस साल थोड़ी देरी हो रही है. वहीं इस साल प्री-मानसून के बादलों ने अब तक की बारिश का कोटा पूरा कर दिया है. राजस्थान में हमेशा 20 जून तक जितनी बारिश होती है उससे 23 फीसदी ज्यादा बरसात अब तक हो चुकी है. 

पश्चिम और दक्षिण राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश के बाद बांध, झरने और नदियों में पानी का बहाव भी शुरू हो गया है. ऐसे में लोगों के लिए ये प्री-मानसून की बारिश एक अच्छे मानसून के आने का संकेत दे रहे है.

राजस्थान में 1 जून से 20 जून तक सामान्यत: औसतन 25.1MM बरसात होती है, लेकिन इस बार अब तक 30.8MM औसत बरसात हो चुकी है, जो सामान्य से 23 फीसदी ज्यादा है. अगर देखें तो सबसे ज्यादा बरसात पिछले एक सप्ताह के दौरान हुई, जिससे इस प्री-मानसून की बारिश का कोटा पूरा हो गया है. मौसम विभाग का अनुमान है इस वर्ष भी प्रदेश में मानसून की एंट्री झालावाड़ से हो सकती है.

चम्बल नदी में पानी का जल स्तर बढ़ा

चम्बल नदी में पानी का जल स्तर बढ़ने लगा है. चित्तौड़गढ़ के राणा प्रताप सागर बांध का जलस्तर 347.16 से बढ़कर 347.91 आरएल मीटर तक पहुंच गया. वहीं टोंक के बीसलपुर बांध में भी करीब 7 सेमी. की बढ़ोतरी हुई है. 14 जून को सिरोही के पिंडवाड़ा तहसील में बारिश के बाद झाडोली नदी बहनी शुरू हो गई है. 

दौसा जिले में हुई सबसे अधिक बारिश

इस बार सबसे ज्यादा बरसात दौसा जिले में हुई है. यहां सामान्य से 181 फीसदी ज्यादा बरसात हुई है. दौसा में अमूमन 20 जून तक 28.1MM बरसात होती है, लेकिन इस बार अब तक 79MM बारिश हो चुकी है. इसी तरह सवाई माधोपुर में 179 फीसदी, बूंदी में 171, नागौर में 177 और भरतपुर में 119 ज्यादा बरसात इस प्री-मानसून में अब तक हो चुकी है.

यह भी पढ़ें:

Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा के चीफ राम रहीम को मिली एक महीने की पैरोल

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर सीएम मान बोले- ये युवाओं के साथ धोखा

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget