एक्सप्लोरर

Guru Nanak Jayanti 2023: कोटा में धूमधाम से मनाया जा रहा श्रीगुरु नानक देव का 554वां प्रकाश पर्व, भोर से सजा दीवान

Kota News: गुरुनानक देवजी के 554वें प्रकाश गुरु पर्व के अवसर पर आज कोटा में समूह संगत और प्रबंधक कमेटी श्रीगुरुसिंह सभा कोटा जंक्शन के तत्वावधान में आज सुबह का दीवान सजाया गया.

Guru Nanak Jayanti 2023: राजस्थान के कोटा में समूह संगत और प्रबंधक कमेटी श्रीगुरुसिंह सभा कोटा जंक्शन के तत्वावधान में श्री गुरुनानक देव साहिब के 554वां प्रकाश गुरु पर्व के अवसर पर आज सुबह दीवान सजाया गया. इस अवसर पर रागी निर्भय सिंह,  हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, प्रचारक सिंह साहिब ज्ञानी निर्मल सिंह, मंजी साहिब श्री दरबार साहिब अमृतसर वाले संगत को अमृत गुरबाणी कथा से निहाल किया. सभा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह माखीजा ने बताया कि, गुरू पर्व के दौरान गुरुनानक देव जी का गुणगान किया जा रहा है, भजन गाए जा रहे हैं. वहीं श्रद्धाभाव से उन्हें याद किया जा रहा है.

गुरुद्वारा सिंह सभा कोटा जंक्शन के सचिव गुरुप्रीत सिंह ने बताया कि, सोमवार को सुबह का दीवान चार बजे से सजाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी लगाई और मत्था टेक कर अरदास की. गुरुद्वारा सिंह सभा कोटा जंक्शन के प्रबंधक अमरप्रीत सिंह मखीजा ने बताया कि, विश्व को अज्ञानता के अन्धकार से निकालने वाले श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश गुरु पर्व पर आज गुरुद्वारा कोटा जंक्शन में बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. सुबह श्री सुखमनी साहिब और नितनेम पाठ शुरू हुआ. आसा जी की वार शुरू हुई और समाप्ति श्री अखण्ड पाठ साहिब के साथ ही संगत का दूर दराज से आना शुरू हो गया है.

श्रद्धालु काम कर देते हैं अपनी सेवाएं 

दोपहर में खुले पंडाल में कीर्तन, कथा, गुरुमत विचार होंगे. इसके बाद रात्रि का दीवान होगा. इन आयोजन के तहत दोपहर से गुरु का अतुट लंगर बरतेगा, जिसमें सभी धर्मों के करीब 20 हजारों की संख्या में श्रद्धालु लंगर चखेंगे. इस अवसर पर गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में विशेष दीवान सजाया जाएगा, जिसमें कोटा सहित दूर दराज से आने वाली संगत मत्था टेकेंगे और अरदास करेंगे. इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. वहीं सिख फुलवाडी की ओर से गुरुमत लिटरेचर के प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल लगेगा.

वहीं चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें शहर के विभिन्न चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे. श्री गुरुनानक देव जी के 554वां प्रकाश गुरु पर्व के अवसर पर रविवार से ही लंगर की तैयारियों के लिए सेवा शुरू कर दी गई है. सेवाभावी लोग शाम को ही कार्यस्थल पहुंचे और लंगर के लिए अपनी सेवाएं दी. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: मतदान के बाद रिलैक्स मूड में दिखे प्रत्याशी, प्रहलाद गुंजल- शांति धारीवाल ने बताई दिनचर्या

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget