एक्सप्लोरर

'रेप करने वालों को नपुंसक बनाकर छोड़ दो', राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का बड़ा बयान

Rajasthan News: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि रेपिस्टों को नपुंसक बनाकर छोड़ दो. उन्हें ऐसे ही जीना होगा और जब दूसरे उन्हें देखेंगे, तो उन्हें याद आएगा कि वह वही (रेपिस्ट) व्यक्ति था.

Rajasthan Latest News: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार (10 मार्च) को कहा कि रेप करने वालों को नपुंसक बना दिया जाना चाहिए, ताकि अन्य लोग भी ऐसे जघन्य अपराध करने से बचें. भरतपुर में जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए बागडे ने कहा कि महाराष्ट्र में एक नगर पंचायत है. वहां बहुत सारे कुत्ते थे और उनकी संख्या बढ़ती जा रही थी, इसलिए उनकी संख्या कम करने के लिए बधियाकरण किया गया.

उन्होंने कहा, रेप करने वालों के खिलाफ भी इसी तरह के कदम उठाए जाने चाहिए. उन्हें नपुंसक बना कर छोड़ दो. उन्हें ऐसे ही जीना होगा और जब दूसरे उन्हें देखेंगे, तो उन्हें याद आएगा कि वह वही (रेपिस्ट) व्यक्ति था. राज्यपाल ने रेपिस्ट के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत पर जोर देते हुए चेतावनी दी कि अगर ऐसे अपराधियों पर लगाम नहीं लगाई गई तो वे समाज के लिए खतरा बने रहेंगे.

लोगों से की ये अपील 
उन्होंने उन लोगों की भी आलोचना की जो पीड़िता की मदद करने के बजाय महिलाओं के उत्पीड़न जैसी घटनाओं का वीडियो बनाते हैं. बागडे ने कहा कि जब तक हम इस मानसिकता को नहीं बदलेंगे, यौन अपराध नहीं रुकेंगे. उन्होंने लोगों से आगे आकर पीड़िताओं की मदद करने का आग्रह किया. उन्होंने सुलभ और त्वरित न्याय की अवधारणा पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला.

उन्होंने वकीलों से आग्रह किया कि वे आम लोगों को समय पर और सुलभ न्याय प्रदान करने के लिए अपने कौशल का प्रभावी ढंग से उपयोग करें. राज्यपाल ने सभी को जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए न्याय की अवधारणा से सबक लेने के लिए प्रोत्साहित किया. राज्यपाल ने कहा कि छेड़छाड़ की घटना का वीडियो बनाने के बजाय लोग ऐसा करने वालों को पकड़ें और उनकी पिटाई करें

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: भरतपुर में फागोत्सव की धूम, नगर भ्रमण पर निकले 'श्याम बाबा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget