एक्सप्लोरर

Rajasthan में महिलाओं को पीरियड्स के दौरान Work From Home देने की शिफारिश, UDAN योजना का दिया हवाला

चुनाव के मद्देनजर महिला वोटर्स को लुभाने के लिए राजस्थान सरकार जल्द ही इस सुझाव पर अमल कर सकती है. राज्य में कुल 2 करोड़ 44 लाख 72,600 महिला मतदाता हैं.

जयपुर: राजस्थान में सरकारी कर्मचारी महिलाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर है. समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान वर्क फॉर्म होम (Work From Home during Periods) की मांग की है. उन्होंने कहा कि हम छुट्टी की मांग नहीं कर रहे हैं. जब ई-फाइलिंग का समय चल रहा है तो महिलाओं को पीरियड्स के दौरान वर्क फ्रॉम होम दिया जा सकता है. उन्होंने सीएम की उड़ान योजना (UDAN Scheme) का जिक्र किया है, जिसमें हर महीने 12 पैड महिलाओं को दिए जा रहे हैं. बजट आने से पहले इस सुझाव पर सरकार अमल कर सकती है. चुनावी साल में कांग्रेस सरकार महिलाओं को अपनी ओर रिझाने में लगी है.

महिला मतदाताओं पर पूरा फोकस
राजस्थान में निर्वाचन विभाग के पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 199 विधानसभा क्षेत्रों में 19 लाख 89,182 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जिनमें 10 लाख 18,685 महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है. राज्य में कुल 5 करोड़ 11 लाख 64,685 मतदाता पंजीकृत हैं. जिनमें 2 करोड़ 44 लाख 72,600 महिला मतदाता है. इनमें बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी है. सरकार पहले से ही महिलाओं का राजस्थान की बसों में 30 प्रतिशत किराया कम लेती है। वहीं पिछले दिनों महिलाओं के लिए 500 गैस वाला सिलेंडर देने की घोषणा की है. वहीं अलवर में राहुल गांधी न अशोक गहलोत की उड़ान योजना की तारीफ की थी.

ये हुई बैठक में घोषणा
राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड की द्वितीय साधारण सभा का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंबेडकर भवन स्थित सभागार में हुआ. बैठक में राज्य बोर्ड द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन प्रारम्भ करने के लिए गुड टच- बैड टच कार्यशाला, महिलाओं के मासिक धर्म के दौरान वर्क फ्रॉम होम के प्रावधान आदि विभिन्न प्रस्ताव प्रशासनिक विभाग के माध्यम से स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भिजवाए जाने का निर्णय लिया गया.

ये भी पढ़ें:- बीजेपी नेतृत्व में नहीं होगा बदलाव, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने सतीश पूनिया के काम को सराहा

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान सरकार पर गहलोत का बड़ा हमला, बोले- 'हर मोर्चे पर विफल सरकार'
राजस्थान सरकार पर गहलोत का बड़ा हमला, बोले- 'हर मोर्चे पर विफल सरकार'
जयपुर: मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget