एक्सप्लोरर

Rajasthan News: शहीद दिवस पर राजस्थान में हटाया वीकेंड कर्फ्यू, क्या है दुकानदारों का रिएक्शन?

राजस्थान सरकार की ओर आज शहीद दिवस पर वीकेंड कर्फ्यू हटा दिया गया है. यहां जानिए इस पर क्या है दुकानदारों का रिएक्शन?

Rajasthan News: राजस्थान में कोरोना का असर कम होते देख राज्य सरकार ने दो दिन पहले आदेश जारी कर वीकेंड कर्फ्यू खत्म करने और स्कूलों को लेकर गाइडलाइन जारी की थी. यह गाइडलाइन सोमवार से लागू होने थी लेकिन शनिवार रात को गृह विभाग से नया आदेश जारी कर 30 जनवरी रविवार को लगने वाले वीकेंड कर्फ्यू को समाप्त कर दिया. इसके पीछे कारण था कि रविवार को शहीद दिवस पर अलग-अलग जगह कार्यक्रम आयोजित होने थे और आदेश के बाद आयोजित भी हुए. वहीं बाजार में भी हल्की रोनक लौटी और कुछ पर्यटकों की आवाजाही भी हुई.

असमंजस की भी रही स्थिति

दो दिन पहले जारी हुई गाइडलाइन के अनुसार व्यापारी वर्ग यही सोचकर बैठा था कि रविवार को वीकेंड कर्फ्यू रहेगा जिससे दुकानें बंद रहेंगी. सुबह न्यूज़ के माध्यम से वीकेंड कर्फ्यू खत्म होने का पता चला तो फोन लगाकर एक दूसरे को पूछते रहे क्योंकि रात को आदेश जारी होने पर सभी को जानकारी नहीं मिल पाई थी. जहां दुकानें 9 बजे से पहले खुलनी शुरू हो जाती थी वह 10 बजे बाद खुलनी शुरू हुई. सड़कों पर भी कम संख्या में वाहन दिखाई दिए. इधर कई जगह पर शहीद दिवस पर पुष्प अर्पित कर महात्मा गांधी को याद किया.

पर्यटक भी दिखे

वीकेंड कर्फ्यू समाप्त होने के बाद पर्यटन स्थलों पर कुछ पर्यटक भी दिखाई दिए. बता दें कि पर्यटन विभाग की पहले प्लानिंग थी कि कोरोना कम हो रहा है तो राज्य सरकार से राहत मिलेगी इसलिए समर टूरिस्म को बढ़ावा देने के लिए शुरुआत की. बता दें कि कोरोना के केस कम ज्यादा हो रहे हैं लेकिन राहत की बात यह है कि ठीक होने वालों की संख्या काफी ज्यादा है. शुक्रवार को 8125 केस आए थे तो शनिवार को  केस जरूर बढ़े लेकिन ठीक होने वालों को संख्या 16054 रही. वहीं 22 लोगों की मौत हुई.
यह जारी हुआ था आदेश  

प्रदेश में 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. इसको ध्यान में रखते हुए गृह विभाग ने शनिवार को आदेश जारी कर नगरीय क्षेत्रों में 30 जनवरी को लगने वाले जन अनुशासन कर्फ्यू (सप्ताह के प्रत्येक शनिवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक) को समाप्त कर दिया है.

इसे भी पढ़ें :

जानें- किसने कहा Pegasus मामले में केंद्र सरकार को आगे आकर देना चाहिए स्पष्टीकरण, PM राष्ट्र को करें संबोधित 

2 Years of Covid in Rajasthan: राजस्थान में अबतक 9 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, जानिए- कितने हैं कोरोना के एक्टिव केस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget