एक्सप्लोरर

Shri Tanot Complex बनेगा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र, 17.67 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने पर्यटन विभाग के श्री तनोट कॉम्प्लेक्स को पर्यटक आकर्षण के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी देदी है.

Shri Tanot Complex Development: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में पर्यटन के बढ़ावा के लिए लगातार फैसले ले रहे हैं पर्यटन विभाग प्रदेश में बॉर्डर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए काफी समय प्रयास कर रहा है. इसके लिए पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन मंत्रालय और सीमा सुरक्षा बल के साथ कई बैठके आयोजित की गई है, आखिर पर्यटन विभाग के  प्रयास रंग लाए. पर्यटन मंत्रालय ने राजस्थान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्री तनोट कॉम्प्लेक्स को पर्यटक आकर्षण के रूप में विकसित करने के राजस्थान पर्यटन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. सीमावर्ती क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास और पर्यटन संबंधी गतिविधियों के लिए 17.67 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. 

सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित मरुस्थलीय धोरे पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ ही युद्ध की वीरता और सांस्कृतिक विरासत की कई कहानियों को अपने में समेटे हुए हैं. भारत-पाकिस्तान सीमा पर जीवन का एक अनूठा अनुभव होता है. सुरक्षा बलों की दृढ़ता और 1971 के युद्ध की जीत की यादें ताजा करती जैसलमेर की तनोट बावलियावाला सीमा का अपना इतिहास हैं. पर्यटन विभाग के इस नवाचार से तनोट माता मंदिर, किशनगढ़ किला और लोंगेवाला युद्ध स्मारक विशाल रेगिस्तानी धरा के बीच सुंदर गांव क्षेत्र के प्रमुख पर्यटक स्थल आकर्षण का केंद्र बनने वाले हैं.

तनोट माता मंदिर में हर दिन आते हैं हजारों पर्यटक और भक्त

पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने बताया कि लोंगेवाला भारत की प्रसिद्ध सीमा है, जिसे 1971 के युद्ध के दौरान भारतीय सेना की वीरता के लिए गर्व से याद किया जाता है. यह पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केन्द्र है. उन्होंने बताया कि तनोट माता मंदिर में प्रतिदिन हजारों पर्यटक और भक्त दर्शन के लिए आते है. समृद्ध ऐतिहासिक भव्यता की पृष्ठभूमि में भारत-पाक सीमा की आभा पर्यटकों को जीवन भर संजोने की स्मृति देती है. साथ ही बॉर्डर टूरिज्म से रोजगार और स्थानीय लोक कलाकारों को नए अवसर मिलेंगे.

पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि बॉर्डर पर मरुस्थलीय धोरों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए युद्ध की महिमा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की कई कहानियां हैं, बॉर्डर टूरिज्म की यह पहल पर्यटकों को सुविधाजनक और सुरक्षित पहुंच प्रदान करेगी. उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पर्यटन मंत्रालय के साथ राजस्थान पर्यटन की यह पहल न केवल पर्यटकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के साथ-साथ सुरक्षा बलों के जीवन को समझने में मदद करेगी, बल्कि वहां रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए द्वार भी खोलेगी.  

बॉर्डर टूरिज्म के इस नवाचार के तहत तनोट में एक एम्फीथिएटर, व्याख्या केंद्र, चिल्ड्रन एक्टिविटी एरिया, कैफेटेरिया, सौर ऊर्जा संचालित स्ट्रीट लाइटिंग, साइनेज, निगरानी प्रणाली, सीवेज, अपशिष्ट प्रबंधन सहित अन्य सुविधाओं के साथ ही तनोट माता मंदिर परिसर में भी ऐसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इसके साथ ही पर्यटक आकर्षणों का रखरखाव और संचालन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा किया जाएगा, जो आगंतुकों के लिए हथियारों के प्रदर्शन और अन्य सूचनात्मक प्रदर्शनियों की व्यवस्था भी करेगा. पर्यटन गतिविधियों के हिस्से के रूप में बीएसएफ द्वारा डॉक्यूमेंट्री, हथियार प्रदर्शन और फोटो गैलरी को तनोट में ऑप्स बेस पर प्रदर्शित किया जाएगा. पर्यटकों को बावलियावाला बॉर्डर पर जाने और बॉर्डर पॉइंट पर रिट्रीट समारोह देखने का अवसर भी मिलेगा. जैसलमेर जिला प्रशासन भी बावलियांवाला क्षेत्र को विकसित कर रहा है और आगंतुकों के लिए अनेक सुविधाएं प्रदान कर रहा है.

Bikaner News: बीकानेर में नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये किए जब्त

उल्लेखनीय है कि जैसलमेर शहर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन स्थल के रुप में अपनी एक अलग पहचान रखता है, ऐतिहासिक किले के कारण इसे गोल्डन सिटी भी कहा जाता है. यहां की शाही हवेलियाँ, सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता भी पर्यटकों को स्वतः अपनी और आकर्षित करती है. बॉर्डर टूरिज्म से दूर-दराज के गांवों और रेगिस्तानी क्षेत्र के निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. साथ ही इससे स्थानीय लोक कलाकारों को अपनी कला को प्रदर्शित करने का बड़ा मंच मिलेगा.

Blue City of Rajasthan: 'ब्लू सिटी' के नाम से फेमस है राजस्थान का ये शहर, टूरिस्टों की पहली पसंद

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget