एक्सप्लोरर

Rajasthan Adventure: बूंदी में 45 फीट ऊपर हवा में होगी रोमांचक सैर, राजस्थान की दूसरी बड़ी जिपलाइन हुई शुरू

Rajasthan News : राजस्थान की दूसरी सबसे बड़ी जिपलाइन बूंदी में शुरू हो गई है. जमीन से 45 फीट ऊंची जिपलाइन का आनंद उठा सकेंगे पर्यट.

Bundi News: राजस्थान (Rajasthan) के बूंदी ( Bundi) शहर को एक नई सौगात मिली है. राजस्थान की दूसरी सबसे बड़ी जिपलाइन बूंदी में शुरू हो गई है. 45 फीट ऊपर हवा में पर्यटक जिपिंग राइडर का आनंद ले सकेंगे. यहां नवल सागर झील के ऊपर करीब 325 मीटर लंबी जिपलाइन डाली गई है, जिसकी लागत 15 लाख है. जमीन से 45 फीट ऊंची जिपलाइन का आनंद उठाने वाले पर्यटक को बूंदी के तारागढ़ फोर्ट, गढ़ पैलेस और पहाड़ों पर छाई हरियाली भी देखने मिलेगी. पहली बार शुरू हुई जिपलाइन पर लोगों ने सैर की. 10 दिनों तक चले ट्रायल के बाद जिपलाइन को शुरू करने के साथ ही लोगों की भीड़ चालू हो गई है. यह जिपलाइन झील के एक छोर से दूसरे छोर पर डाली गई है. इस पर सवार पर्यटक झील के ऊपर हवा में लहराते हुए दूसरे छोर पर पहुंचते हैं जो किसी रोमांच से कम नहीं है. यहा हर वर्ष हजारों की तादाद में देशी विदेशी पर्यटक आते है.   

बांसवाड़ा के बाद अब बूंदी में शुरू हुई जिपलाइन 
बूंदी जिले की कलेक्टर रेणु जयपाल ने जिपलाइन का उद्घाटन किया और उसे आमजन को समर्पित किया है. यह जिपलाइन 100 किलो वजन उठाने की सक्षमता रखती है. इसे बनाने वाली एडवेंचर कंपनी के मालिक तनय अग्रवाल ने बताया की बांसवाड़ा के बाद सबसे बड़ी जिपलाइन कोटा में डाली गई है. बांसवाड़ा के जिपलाइन की लंबाई 400 मीटर है जबकि बूंदी में बिछाई गई जिपलाइन की लंबाई 325 मीटर है. जिस जगह पर यह जीपलाइन डाली गई है उसके सामने बूंदी का तारागढ़ फोर्ट , टीवी टावर है जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बन सकेगा. झील के ऊपर से निकली गई यह लाइन भी पर्यटकों के लिए काफी रोमांच भरा रहेगा. 

जिपलाइन के टिकट्स के दाम 
तनय अग्रवाल ने बताया की प्रति व्यक्ति का टिकट 350 रुपये है. अगर आप पांच से दस के ग्रुप में आते हैं तो यह 180 रुपये प्रति व्यक्ति रहेगा और अगर आपका इससे भी बड़ा ग्रुप होगा तो 160 रुपये प्रति व्यक्ति हो जायेगा. जिपलाइन की सेवा सुबह नौ बजे से शाम के छह बजे तक रहेगी. इस बीच पर्यटक और आमजन इसका आनंद उठा सकेंगे. साथ ही जिपलाइन में ट्रेनर भी हैं, जो बच्चे जिनपिंग राइडर सीखना चाहते हैं उन्हें यह ट्रैन कर सकेंगे. 

ये भी पढ़ें-

Bundi News: शराब ठेकेदारों पर करोड़ों बकाया, Excise Department को संपत्ति नीलाम कर वसूली करने का निर्देश

Bundi News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया बूंदी जिले का दौरा, जिले के विकास के लिए दी ये सौगात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget