एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान में लाखों लोगों को गैस सब्सिडी का इंतजार, आचार संहिता के बाद से नहीं हुआ भुगतान

Bharatpur News: राजस्थान में लाखों लोगों को गैस की सब्सिडी का इंतजार है. बीजेपी ने उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर 450 रुपये में देने का वादा किया था.

Rajasthan News: राजस्थान की बीजेपी सरकार ने प्रदेश में उज्ज्वला योजना के तहत 450 रुपए का गैस सिलेंडर दिए जाने का वादा किया था. लेकिन प्रदेश में अभी तक गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिल रही है. भरतपुर में भी अगस्त माह के बाद से किसी को सब्सिडी नहीं मिली है. जबकि कांग्रेस सरकार द्वारा बीपीएल और उज्ज्वला गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को 500 रुपये में गैस कनेक्शन देने का वादा किया था, जिसके बाद उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी भी डाली गई थी. 

लेकिन 9 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद से उपभोक्ताओं को कोई सब्सिडी नहीं मिली रही है. जिसको लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा,


Rajasthan: राजस्थान में लाखों लोगों को गैस सब्सिडी का इंतजार, आचार संहिता के बाद से नहीं हुआ भुगतान

‘अगस्त के बाद से नहीं मिली रही गैस सिलेंडर पर सब्सिडी’
भरतपुर में जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अगस्त 2023 गैस सिलेंडर पर सब्सिडी मिली है. उसके बाद से लोगों को सब्सिडी नहीं मिल रही है. राजस्थान में बीजेपी सरकार को 3 महीने से ज्यादा समय हो गया है लेकिन लोगों को गैस सब्सिडी नहीं मिल रही है. जबकि बीजेपी सरकार ने वादा किया था कि उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर 450 रुपये में दिया जाएगा.

अधिकारी भावना शर्मा ने बताया है कि गैस सब्सिडी सितंबर माह से बकाया चल रही है. विभाग द्वारा ऑयल कंपनी से डाटा कलेक्ट कर के सब्सिडी ट्रांसफर की जाती है लेकिन अभी सरकार की तरफ से ही  ट्रांसफर नहीं हो रहा है. पहले आचार संहिता लग गई थी अब नई सरकार आई है, हम कोशिश कर रहे है कि जल्द ही सब्सिडी खाते में ट्रांसफर की जाए.

पूर्व सीएम ने बीजेपी को घेरा
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा हमारी सरकार ने देश में सबसे पहले 500 रूपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी और हमने 500 रुपए में सिलेंडर देना शुरू कर दिया था जिससे करीब 76 लाख परिवारों को लाभ मिला. लेकिन आचार संहिता लगने के कारण नवंबर और दिसंबर में सब्सिडी ट्रांसफर रुक गई.  

बीजेपी ने 450 रूपए में उज्ज्वला गैस सिलेंडर देने की गारंटी तो दे दी और स्कीम लागू करने की झूठी वाहवाही भी लूट ली. परन्तु आजतक कनेक्शन धारकों के बैंक खाते में सब्सिडी नहीं पहुंची है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बाद अब गैस सिलेंडर की कीमतें भी न घटाकर राजस्थान सरकार मोदी की गारंटी की हवा निकाल रही है.

क्या कहते है उज्ज्वला योजना के लाभार्थी
भरतपुर में उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में तो गैस सिलेंडर पर सब्सिडी मिल रही थी मगर जब से बीजेपी सरकार प्रदेश में आई है तब से गैस पर सब्सिडी बंद हो गई है. 450 रूपए में गैस सिलंडर देने का वादा करने वाली राजस्थान की बीजेपी सरकार 3 महीने से सब्सिडी नहीं दे रही है जिसकी वजह से उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 913 रूपये में गैस सिलेंडर लेना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: CM Bhajan Lal Sharma Corona Positive: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा हुए कोरोना पॉजिटिव, दिया हेल्थ अपडेट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget