एक्सप्लोरर

राजस्थान में तेज होगी कैंसर के खिलाफ जंग, स्टेट इंटीग्रेटेड टास्क फोर्स का गठन, ऐसे करेगी काम

Rajasthan Cancer Task Force: राजस्थान में कैंसर के खिलाफ तंज को और तेज करने के लिए स्टेट इंटीग्रेटेड कैंसर टास्क फोर्स का गठन किया है. कुछ समय के लिए टास्क फोर्स की हर माह बैठक भी आयोजित की जाएगी.

Rajasthan News: राजस्थान में कैंसर से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं और गतिविधियों को मजबूत करने के लिए बड़ी पहल हुई है. आवश्यक समन्वय के उद्देश्य से राज्य सरकार ने स्टेट इंटीग्रेटेड कैंसर टास्क फोर्स का गठन किया है. अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की अध्यक्षता में गठित इस टास्क फोर्स में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त, स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट जयपुर के अधीक्षक, टर्शियरी केंसर केयर सेंटर बीकानेर के अधीक्षक तथा नेशनल प्रोग्राम फॉर नॉन कम्यूनिकेबल डिजीज के स्टेट नोडल अधिकारी सदस्य होंगे.

निदेशक जनस्वास्थ्य टास्क फोर्स के संयोजक हैं और विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. जतिन ठक्कर व भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर के डॉ. एससी पारीक विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे.

क्या की गई है तैयारी? 
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि यह टास्क फोर्स प्रदेश में कैंसर के निदान, जांच, रोकथाम एवं जागरूकता गतिविधियों के लिए रणनीति तैयार करेगी. कैंसर सम्बन्धी सेवाओं के विस्तार, कैंसर केयर से सम्बंधित नीति की समीक्षा एवं आवश्यक संशोधन के प्रयास सुनिश्चित करेगी.

टास्क फोर्स के गठन से कैंसर की रोकथाम एवं उपचार को लेकर विभिन्न विभागों, एनजीओ, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं हितधारकों के बीच आपसी समन्वय, रोगियों के पुनर्वास व पोस्ट केयर सुविधा, जनजागरूकता, रिसर्च, क्षमता संवर्धन सहित अन्य पहलुओं पर बेहतर काम हो सकेगा. शुरुआत में कुछ समय के लिए टास्क फोर्स की हर माह बैठक आयोजित की जाएगी तथा बाद में त्रैमासिक बैठक होगी. आवश्यकता होने पर निर्धारित समय के अतिरिक्त भी बैठक आयोजित की जा सकेगी.

आरएमएससीएल खरीद प्रक्रिया को और सुगम बनाएगा
आरएमएससीएल (राजस्थान मेडिकल सर्विसेज़ कॉर्पोरेशन लिमिटेड) द्वारा ‘प्रोसेस ऑफ ड्रग, इक्यूपमेंट एण्ड कन्जयूमेबलस प्रोक्योरमेंट फॉर मेडिकल कॉरपोरेशन‘ विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया. आरएमएससीएल की प्रबंध निदेशक नेहा गिरि ने बताया कि आरएमएससीएल द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से खरीद की कार्रवाई की जाती है. इस प्रक्रिया को और अधिक सुगम और प्रभावी बनाने के लिए दवा एवं उपकरणों के सप्लायर एवं बिडर्स के साथ यह वेबिनार आयोजित किया गया है.

यह भी पढ़ें: सांसद ओम बिरला की पहल पर कोटा-बूंदी को मिलेगी सौगात, इन दो टाइगर रिजर्व में छोड़े जाएंगे 9 बाघ-बाघिन

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
अतर सिंह भड़ाना मर्डर: चोट के 41 निशान, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
अतर सिंह भड़ाना मर्डर: चोट के 41 निशान, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget