एक्सप्लोरर

जयपुर से आई कृषि आयुक्तालय टीम की खाद मिलावट पर बड़ी कार्रवाई, 38000 बैग किए जब्त

Bhilwara News: राजस्थान में कृषि मंत्री के निर्देश पर भीलवाड़ा की खाद फैक्ट्रियों पर छापेमारी हुई. 38 हजार बैग की बिक्री रोकी गई. बारिश से खराब 6 हजार बैग अलग किए गए. जांच जारी है.

Rajasthan News: राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के मिलावटी और नकली खाद निर्माण इकाइयों पर छापेमारी और औचक निरीक्षण अभियान के तहत निर्देशानुसार जयपुर कृषि आयुक्तालय के संयुक्त निदेशक कृषि आदान नवल किशोर मीणा के नेतृत्व में छापेमार कार्रवाई की गई.

यह कार्रवाई भीलवाड़ा में ओस्तवाल फोस्फोम कंपनी लिमिटेड, औज्याड़ा, इण्डियन पोटाश लिमिटेड, और गायत्री स्पिनर लिमिटेड हमीरगढ़ में स्थित फैक्ट्री पर की गई. कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक विनोद कुमार जैन ने बताया कि संयुक्त निदेशक कृषि आदान के नेतृत्व में ओस्टवाल कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की गई.

तुरंत नमूने लेने के निर्देश दिए

इसमें उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत फैक्ट्री में निर्मित सिंगल सुपर फास्फेट के वैग नीचे धरातल पर रखे होने से नमी जाने से उर्वरक खराब होने का अंदाजा रहता है. जिसके लिए तुरंत ही नमूने लेने के निर्देश दिए और प्रयोगशाला में मानक पाए जाने के उपरांत ही विक्रय करने के निर्देश दिए.

प्रयोगशाला में विश्लेषक की योग्यता और उर्वरक निर्माण की भी जानकारी ली जिसमें विश्लेष को 3 साल में एक बार केंद्रीय उर्वरक नियंत्रण संस्थान फरीदाबाद में प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए साथ ही टीम श्रमिकों के कार्य के घण्टे और सिंगल सुपर फॉस्फेट निर्माता प्रक्रिया की जानकारी ली.

38000 बैग के विक्रय पर लगाई रोक

टीम ने इंडियन पोटाश लिमिटेड फैक्ट्री में निरीक्षण के दौरान सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक के बैग बैच वाइज निर्धारित लोट अनुसार संग्रहण नही करने और बैच नंबर प्रिंट में कटिंग होने पर फैक्ट्री में स्थित सिंगल सुपर फॉस्फेट के 38000 बैग के विक्रय पर रोक लगाई गई. गायत्री स्पीनर कम्पनी लिमिटेड में स्टॉक रजिस्टर में काट-छांट पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया.

टीम के फैक्ट्री में पहुंचने के उपरांत स्थानीय कृषि विभाग की टीम को सूचित किया गया. इस पर अतिरिक्त निदेशक कृषि भीलवाड़ा खंड इन्द्र सिंह संचेती, संयुक्त निदेशक कृषि विनोद कुमार जैन, उपनिदेशक उद्यान डॉ. शंकर सिंह राठौड़, सहायक निदेशक कृषि डॉ. धीरेन्द्र सिंह राठौड़, सहायक निदेशक किशन गोपाल जाट, कृषि अधिकारी सिद्धार्थ सोलंकी, कृषि अधिकारी प्रियंका पारीक और कृषि अधिकारी कजोड़ मल गुर्जर मौके पर पहुंचे.

ओसवाल खाद निर्माण इकाइ ने की प्रेस वार्ता

कृषि विभाग की टीम ने सिंगल सुपर फॉस्फेट के नमूने आहरित किए. टीम ने भविष्य में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत निर्धारित तय मापदंडों के अनुसार ही उर्वरक निर्माण करने के निर्देश दिए. साथ ही स्थानीय उर्वरक निरीक्षकों को समय-समय पर सघनता से निरीक्षण करने और अवहेलना पाए जाने पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

ओसवाल खाद निर्माण इकाई के डायरेक्टर आर पी ओसवाल ने कांची रिसॉर्ट में प्रेस वार्ता आयोजित कर राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा से की जा रही कार्यवाही का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी इकाई में हुए औचक निरीक्षण में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली हैं.

6 हजार खाद के थैलों को रोका गया

आर पी ओसवाल  ने कहा बीते दिनों हुई उतरी दिशा से आई बारिश के चलते कुछ खाद के थैलों में सन्द अगई थी. जिन्हें हटाने ओर उन्हें नहीं बेचने के निर्देश दिए है लगभग 6 हजार खाद के थैलों को रोका गया हैं. वही उनकी इकाई विगत 25 सालो से कार्यरत है और उनकी लेबोरेट्री के साथ ही कृषि विभाग में सेंपल जांच के बाद ही किसानों को बेचने के लिए बाजारों में सप्लाई के लिए भेजा जाता है.

Input By : Surendra Sagar
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
Rajasthan Assembly 75 Years: राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
भरतपुर व्यापारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामी शूटर गिरफ्तार
भरतपुर व्यापारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामी शूटर गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget