एक्सप्लोरर

Rajasthan News: फर्जी डिग्री-मार्कशीट गिरोह से जुड़े गुर्गों के खिलाफ एक्शन, मास्टरमाइंड नरेश प्रजापत गिरफ्तार

Jodhpur News: पुलिस ने मामले में त्वरित जांच कर आरोपी नरेश प्रजापत को 18 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया. जांच में सामने आया कि नरेश की अन्य राज्यों की फर्जी डिग्रियों के एजेंट से संपर्क है.

Rajasthan Fake Degree Maker Busted: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल अपराधों के खिलाफ एक्शन मोड में हैं. सीएम भजन लाल के निर्देशानुसार शिक्षा की आड़ में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिये महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले गिरोह से जुड़े सभी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

डीजीपी मिश्रा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा इन गिरोह से जुड़े व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.  एडिशनल डीजीपी क्राइम दिनेश एमएन इसकी मॉनिटरिंग करेंगे. यह टीम प्रदेश व अन्य राज्यों में फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले विश्वविद्यालय एवं शिक्षण संस्थानों पर नजर रखेगी. उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में प्राप्त शिकायतों पर तत्काल अनुसंधान कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. 

मास्टरमाइंड नरेश प्रजापत किया है गिरफ्तार
डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि विगत दिनों जोधपुर पश्चिम जिला पुलिस डीसीपी गौरव यादव की टर्म ने विभिन्न यूनिवर्सिटी के कई कोर्स की फर्जी अंक तालिका देकर ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड नरेश प्रजापत पुत्र अशोक कुमार (28) निवासी थाना कोतवाली नागौर हाल पुलिस थाना माता का थान जिला जोधपुर पूर्व को गिरफ्तार किया है.
 
26 लाख रुपये लेकर  फर्जी डिग्री थमा दी
आरोपी के खिलाफ थाना कुड़ी भगतासनी स्थित एक स्कूल के संचालक अशोक कुमार गुप्ता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. राज्य एवं राज्य से बाहर की विभिन्न यूनिवर्सिटी में प्रवेश और कोर्स करवाने के नाम पर आरोपी नरेश ने पीड़ित से वर्ष 2021 से 30 व्यक्तियों के आवेदन लेकर 26 लाख रुपये ले लिए और  सभी को फर्जी डिग्री और मार्कशीट थमा दी.

18 दिसंबर को कर लिया गिरफ्तार 
डीजीपी ने बताया कि पुलिस ने मामले में त्वरित अनुसंधान कर आरोपी नरेश प्रजापत को 18 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया. जांच में सामने आया कि नरेश की अन्य राज्यों की फर्जी डिग्रियों के एजेंट से संपर्क है. पैसे लेकर आरोपी उत्तराखंड शिक्षा परिषद रुड़की, मेवाड़ यूनिवर्सिटी गंगरार चितौड़गढ़, श्री कृष्णा विश्वविद्यालय छतरपुर मध्य प्रदेश और आईईसी यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश के नाम से जारी फर्जी डिग्रियां देता है.

रिमांड पर लेकर जारी है पूछ ताछ 
डीजीपी मिश्रा ने बताया कि अन्य राज्यों में इसके गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए डीसीपी पश्चिम श्री गौरव यादव के निर्देशन में दो टीम रवाना की गई है. अभियुक्त नरेश प्रजापत को रिमांड पर लेकर गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है. फर्जी अंक तालिका एवं डिग्रियां तैयार करने वाले प्रत्येक आरोपी को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Jaipur Weather Update: मौसम का सितम, जर्मनी, बैंकॉक, दुबई से आने वाली उड़ानों के अलावा कई घरेलू फ्लाइटें जयपुर डायवर्ट

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: जयपुर पुलिस का बेरहम चेहरा, इंसाफ मांगने पर किया अपराधियों जैसा सलूक; जबरन खत्म कराया धरना
जयपुर पुलिस का बेरहम चेहरा, इंसाफ मांगने पर किया अपराधियों जैसा सलूक; जबरन खत्म कराया धरना
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget