एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: राजस्थान में BJP प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने में इसलिए हो रही देर, कब आ सकती है लिस्ट?

Rajasthan Election 2023: जयपुर में अमित शाह, जेपी नड्डा और बीएल संतोष ने बुधवार को बीजेपी के नेताओं के साथ से बैठक की है. कुछ नेताओं को चुनाव लड़ने के लिए संकेत दे दिए गए हैं.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (bjp) की पहली लिस्ट जारी होने में हो रही देरी की चर्चा होने लगी है. बीजेपी के पास जिन प्रत्याशियों के नाम थे उन्हें जारी करना चाहती थी मगर अब उन नामों पर आरएसएस सहमति नहीं दे पा रहा है. इसलिए मामला फंस गया है. दरअसल, राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 30 से 35 सीटों पर आरएसएस के कार्यकर्ता और उनसे जुड़े लोग टिकटों के दावे करते हैं.

इस बार भी 35 सीटों पर उनकी दावेदारी बनी हुई है. ऐसे में बीजेपी और आरएसएस के बीच सहमति नहीं बन पा रही है. आरएसएस चाहती है कि जयपुर जिले की सभी सीटों पर नए चेहरे उतारे जाये.

इस वजह से जो लिस्ट आनी थी वह रुक गई है. इसके पहले कई ऐसे उदाहरण रहे हैं जब बीजेपी की लिस्ट पर आरएसएस ने अपनी सहमति नहीं दी है. पिछले चुनावों में देखें तो जयपुर की किशनपोल विधानसभा सीट पर आरएसएस ने रामेश्वर भारद्वाज के नाम पर अपनी पसंद बताई थी. इस नाम पर आरएसएस अड़ गई थी. रामेश्वर भारद्वाज को टिकट मिला और उन्हें जीत मिली. इस बार कुछ ऐसी ही स्थिति बनी हुई है. 

इन सीटों पर लगा वीटो पावर 

जयपुर जिले की मालवीयनगर, आमेर, हवा महल, झोटवाड़ा, सांगानेर और किशनपोल विधानसभा सीट पर आरएसएस ने अपना वीटो पावर लगा दिया है. अगर राजस्थान की बात करें तो बूंदी, आसींध, सोजत, कठूमर, भीलवाड़ा और सीकर विधान सभा सीट पर आरएसएस नए चेहरों को आगे लाना चाहती है. यहां पर आरएसएस के पसंद के प्रत्याशी को  टिकट मिल सकता है. ऐसे में बीजेपी की पसंद को आरएसएस ने अभी हरी झंडी नहीं दी है. माना जा रहा है इन सीटों पर बदलाव देखे जा सकते हैं.

पूनियां की बीएल संतोष से एक घंटे हुई मुलाकात 

जयपुर में अमित शाह, जेपी नड्डा और बीएल संतोष ने बुधवार को बीजेपी के नेताओं के साथ से बैठक की है. आज अमित शाह, जेपी नड्डा और बीएल संतोष की राजस्थान में आरएसएस के नेताओं से मुलाक़ात होनी थी, मगर मुलाकात नहीं हो पाई है. वही होटल में सुबह बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन ) बीएल संतोष से राजस्थान में उपनेता प्रतिपक्ष डॉ सतीश पूनियां की एक घंटे तक अकेले में मुलाकात हुई है. इसके कई सियासी मायने बताए जा रहे हैं. जैसे आने वाले समय में चुनाव प्रचार और चुनाव को लेकर रणनीति, कार्यक्रमों पर मंथन हुआ है. 

मध्य प्रदेश को नहीं किया जाएगा फॉलो 

सूत्र बता रहे है कि कुछ नेताओं को चुनाव लड़ने के लिए संकेत दे दिए गए हैं. मगर, उनके नाम की घोषणा नहीं हो रही है. ऐसे में वो नेता अपने विधान सभा सीट पर जाने लगे हैं. सूत्र यहां तक बता रहे है कि अगर मध्य प्रदेश की तर्ज पर यहां पर टिकट घोषित हो जायेंगे तो विवाद बढ़ जाएगा. इसलिए उनके नाम पर सहमति बनने के बाद भी देर से फैसला होगा. अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में यह संभव हो सकता है. 

Madhya Pradesh में यूपी BJP नेताओं को मिली जिम्मेदारी पर बोले अखिलेश यादव- मुंह की खाएंगे 100 बीजेपी विधायक

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget