एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: आदिवासी क्षेत्र की इस सीट पर वही विधायक बना, जिसकी पार्टी सत्ता में आई, जानिए इस बार के समीकरण

Rajasthan Elections 2023: खेरवाड़ा विधानसभा आदिवासी क्षेत्र की सबसे हॉट सीट मानी जाती है, क्योंकि राजस्थान में जिसकी सरकार होती है उसी पार्टी के दिग्गज नेता यहां विधायक होते हैं.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव का काउंट डाउन चल रहा है. तारीखे बदलने के साथ ही चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं. ऐसे में लगातार पार्टियों के नेता एक-एक सीट का गणित टटोल रहे हैं. बीजेपी ने तो अपनी पहली सूची जारी भी कर दी है, जिसमें 41 नेताओं को मैदान में उतारा गया है. उसमें से एक नाम उदयपुर जिले की खेरवाड़ा विधानसभा सीट से भी शामिल है. यह आदिवासी क्षेत्र की सबसे हॉट सीट मानी जाती है, क्योंकि यहां राजस्थान में जिसकी सरकार होती है उसी पार्टी के दिग्गज नेता यहां विधायक होते हैं. यानी यहां हर बार विधायक बदलते हैं. 

दरअसल, आंकड़ों से समझ सकते हैं कि, यह सीट हॉट सीट क्यों है, क्योंकि बीजेपी की 41 नेताओं की जारी सूची में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से नानालाल अहारी को प्रत्याशी बनाया गया है. इन्हें बीजेपी में 5वीं बार मौका मिला. वहीं कांग्रेस पार्टी की बात करें तो पिछले 9 चुनाव से एक ही प्रत्याशी डॉ दयाराम परमार को यहां से खड़ा किया जा रहा है, जो 7 बार विधायक चुने जा चुके हैं. पिछले 4 चुनावों की बात करें तो यहां राजस्थान में सत्ता परिवर्तन का जो सिस्टम है वहीं चल रहा है. 

क्या कहते हैं आंकड़ें
वहीं 2003 में राजस्थान में बीजेपी सरकार थी तब बीजेपी के नानालाल यहां से विधायक थे. साल 2008 में कांग्रेस सरकार थी तब दयाराम परमार विधायक थे. इसी तरह साल 2013 में फिर नानालाल और साल 2018 में फिर दयाराम जीते. हालांकि, कांग्रेस ने यहां अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, लेकिन आंकड़े और हालत दयाराम परमार का ही तय मान रहे हैं, क्योंकि और कोई चेहरा नहीं है. वैसे यह कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती रही है, लेकिन पिछले 4 चुनाव से समीकरण में कुछ बदलाव है.

70% से ज्यादा जनजाति वोटर्स 
खेरवाड़ा विधानसभा सीट की बात करें तो यह जनजातीय आरक्षित सीट है. उदयपुर जिले की 8 विधानसभा सीटों में से एक है. उदयपुर शहर से करीब 80 किलोमीटर दूर और गुजरात बॉर्डर के पास हैं. यहां डुंगरपुर जिले की सीमा लगती है. विधानसभा में वोटर्स की बात करें तो यहां 2 लाख 96 हजार 518 वोटर्स हैं. इसमें करीब 70% से ज्यादा जनजाति वोटर्स हैं. खेरवाड़ा मुख्य कस्बा उदयपुर अहमदाबाद मुख्य हाईवे की तरफ बसा हुआ है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विकास में बढ़ेगी राजस्थानियों की भागीदारी, भजनलाल सरकार ने बनाया प्लान
विकास में बढ़ेगी राजस्थानियों की भागीदारी, भजनलाल सरकार ने बनाया प्लान
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Embed widget