एक्सप्लोरर

Rajasthan: अरविंद केजरीवाल ने क्‍यों किया सचिन पायलट के नाम का उल्‍लेख? राजस्‍थान में क्‍या है दिल्‍ली के सीएम का प्‍लान

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ का इलाका पंजाब से लगता है. ऐसे में पंजाब सरकार की योजनाओं का हवाला देते हुए अऱविंद केजरीवाल राजस्थान की जनता को लुभाने की कोशिश कर सकते हैं.

Arvind Kejriwal in Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के बयान ने राज्य की राजनीति में बवाल मचा दिया है. दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने कुछ ऐसे बयान दिए जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई. इतना ही नहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अब पंजाब के जरिए राजस्थान में एंट्री की तैयारी कर रहे हैं. यही वजह है कि यहां केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी चुनावी हुंकार के लिए राजस्थान पहुंचे. 

आम आदमी पार्टी के प्लान को ऐसे समझा जा सकता है कि रविवार को अरविंज केजरीवाल ने चुनावी आगाज के लिए श्रीगंगानगर को चुना. राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ का इलाका पंजाब से लगता है और इन दोनों जिलों में पंजाब समुदाय के लोग अच्छी संख्या में हैं. ऐसे में पंजाब में आप सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं का हवाला देते हुए राजस्थान की जनता को लुभाने की कोशिश की जा सकती है. यही वजह है कि पंजाब सीएम भगवंत मान भी राजस्थान आए. 

परसेप्शन बनाने के लिए सचिना पायलट के नाम का इस्तेमाल?
वहीं, श्रीगंगानगगर में जनसंबोधन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पायलट रो-रो के मर गए, लेकिन अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे पर लगे आरोपों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की. दरअसल, अरविंद केजरीवाल सचिन पायलट का नाम लेते हुए दोनों बड़ी पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस को टारगेट करना चाहते हैं. मालूम हो, कुछ समय पहले ही पायलट ने तत्कालीन वसुंधरा राजे सरकार में कथित तौर पर हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था, जिसको जरिया बनाते हुए अब अरविंद केजरीवाल अपनी रणनीति बना रहे हैं. सचिन पायलट के जरिए अरविंद केजरीवाल यह परसेप्शन क्रिएट करने चाहते हैं कि न ही बीजेपी सरकार और न ही कांग्रेस सरकार राजस्थान के लिए अच्छी है. यानी अरविंद केजरीवाल परसेप्शन बनाने के लिए पायलट के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं.

सचिन पायलट का अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन
मालूम हो मई 2023 में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ आंदोलन किया और कई विधायकों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार को नोटिस दिया कि इस महीने तक अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा. इसके बाद राजस्थान पेपर लीक मामले के खिलाफ आवाज उठाते हुए  उन्होंने पांच दिन जन संघर्ष यात्रा निकाली.

यह भी पढ़ें: Rajsathan Elections 2023: राजस्थान चुनाव से पहले सत्यपाल मलिक ने BJP को दी नसीहत, बोले- 'वसुंधरा राजे के बिना नहीं चल पाएगा काम'

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान इन्होंने राजनीति, क्राइम और हेल्थ-लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी न्यूज के डिजिटल विंग में अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा को इतिहास, साहित्य और कविताएं पढ़ने में रुचि है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hanumangarh News: हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
Sirohi News: पीहर से नहीं लौटी पत्नी तो गुस्से में पेड़ पर चढ़ गया युवक, 19 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा
सिरोही: पीहर से नहीं लौटी पत्नी तो गुस्से में पेड़ पर चढ़ गया युवक, 19 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा
Bharatpur News: युवती की हत्या के मामले में प्रेमी को हुई उम्रकैद, पहले से शादीशुदा था हत्यारा
भरतपुर में युवती की हत्या के मामले में प्रेमी को हुई उम्रकैद, पहले से शादीशुदा था हत्यारा
Iran Isreal War: खाड़ी देशों में युद्ध ने फीकी की जयपुर के परिवार की ईद, दुबई में फंसे पिता और भाई
जयपुर: खाड़ी देशों में युद्ध ने फीकी की परिवार की ईद, दुबई में फंसे पिता और भाई

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Haryana Politics: हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
Iran-US War: '...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
'...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर कपूर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
क्या परमाणु बम भी ले जा सकती है ईरान की सेज्जिल-2 मिसाइल, जानें कितनी मचाती है तबाही?
क्या परमाणु बम भी ले जा सकती है ईरान की सेज्जिल-2 मिसाइल, जानें कितनी मचाती है तबाही?
Endometriosis Pregnancy: क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
Embed widget