एक्सप्लोरर

Karanpur Election: CM पर सस्पेंस के बीच राजस्थान में राजनीतिक दलों को मिला नया टास्क, 5 जनवरी को करणपुर सीट पर होगा चुनाव

Karanpur Election News: करणपुर विधानसभा सीट पर 5 जनवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण यहां पर चुनाव टल गया था.

Karanpur Election Date: राजस्थान विधानसभा का रण भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत के साथ जीत लिया है. अब सूबे में मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. इसी बीच राजस्थान में चुनाव की एक और तारीख आ गई है. ये चुनाव है उस विधानसभा सीट करणपुर का जहां पर मतदान के पहले कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के निधन के चलते वोटिंग नहीं हुई थी. अब इस सीट पर 5 जनवरी को मतदान होगा. करणपुर विधानसभा सीट पर डाले गए वोटों की गिनती 8 जनवरी को होगी और इसी दिन नतीजे भी आ जाएंगे. 

विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान की सभी 200 सीटों पर चुनाव के लिए 25 नवंबर का दिन तय किया गया था. हालांकि 15 नवंबर को करणपुर विधायक और कांग्रेस पार्टी के इस सीट से उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का बीमारी के चलते निधन हो गया था. कुन्नर लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था. दिल्ली एम्स में ही 15 नवंबर को उनका निधन हुआ. कुन्नर करणपुर से कांग्रेस उम्मीदवार थे, ऐसे में उनके निधन के बाद करणपुर सीट पर मतदान टाल दिया गया और 25 नवबंर को 200 में से 199 सीट पर ही वोटिंग हुई. 

जीत-हार का नहीं पड़ेगा सरकार पर असर 

राजस्थान विधानसभा चुनाव में 199 में से 115 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत हासिल की थी. वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन में भारी गिरावट हुई और पार्टी 69 सीटों पर सिमट गई. यानी यहां पर ये साफ है कि करणपुर विधानसभा सीट पर किसी भी पार्टी का उम्मीदवार जीते या हारे इसका राजस्थान की सियासत पर कोई असर पड़ते नहीं दिखाई देगा. 

भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर सुरेंद्र पाल सिंह को उम्मीदवार बनाया था और बीजेपी इसी फैसले पर टिकी रहेगी. हालांकि कांग्रेस पार्टी अब किस उम्मीदवार को यहां से चुनावी मैदान में उतारेगी इसका ऐलान अभी तक नहीं किया गया है. फिलहाल राज्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन चल रहा है. इसी मंथन के बीच करणपुर में चुनाव के ऐलान के बाद राजनीतिक दलों को नया टास्क मिल गया है.

Rajasthan Election Result: 'पार्टी विरोधी काम करने वालों के अच्छे दिन खत्म...', जानिए हार के बाद गौरव वल्लभ ने ऐसा क्यों कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
कोटा: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget