एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के इन 10 जिलों में शहर की तुलना ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा हुआ मतदान, क्या हैं इसके सियासी संकेत?

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में हुए विधान सभा चुनाव 2023 में मतदान का प्रतिशत अबतक का सबसे अधिक रहा है. वहीं इन 10 जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में शहर से अधिक मतदान हुआ है.

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव 2023 में जहां एक तरफ मतदान के रिकॉर्ड टूट गए हैं. वहीं, राजस्थान के कई जिलों में शहर की तुलना में ग्रामीण इलाकों में अधिक मतदान हुआ है. ये वो जिले हैं जहां पर कांग्रेस को पिछली बार अधिक बढ़त मिली थी. इन जिलों में अधिक मतदान के कई अर्थ और संकेत निकाले जा रहे हैं.

इसमें कई जिले ऐसे हैं, जिनमें पिछली बार भारतीय जनता पार्टी का खाता भी नहीं खुला था. वहां पर शहर की तुलना में अधिक मतदान हुआ है. अलवर, बीकानेर, दौसा, धौलपुर, करौली, नागौर, भरतपुर, झुंझनूं, सीकर के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक मतदान हुआ है. जहां पर अब नए सियासी समीकरण बनते हुए नजर आ रहे हैं. इन क्षेत्रों में साल 2013 में भी बड़े बदलाव देखे गए थे. उसी आधार पर इस बार इन मतदान प्रतिशत को जोड़ा जा रहा है. 

ये हैं वो जिले 

अलवर जिले में कुल 11 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से अधिक पर कांग्रेस का कब्जा रहा है लेकिन इस बार जहां शहरी क्षेत्रों में 71.01 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 75.48 प्रतिशत मतदान हुआ है. जो चार प्रतिशत से अधिक है. दौसा जिले में कुल 5 विधानसभा सीटें हैं, जहां पर सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा है. इस बार जहां शहरी क्षेत्रों में 74.39 वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में उतना ही मतदान हुआ है. धौलपुर में कुल चार विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से तीन पर कांग्रेस का कब्जा है. इस बार यहां पर मतदान शहरी क्षेत्रों में 73.13 प्रतिशत हुआ है तो ग्रामीण क्षेत्रों में 79.75 प्रतिशत मतदान हुआ है.

करौली जिले में कुल चार विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से सभी पर कांग्रेस का कब्जा है. इस बार यहां पर शहरी क्षेत्रों में 67.72 प्रतिशत तो ग्रामीण में 69.55 प्रतिशत मतदान हुआ. भरतपुर में सभी सीटों पर बीजेपी आउट रही है. इस बार यहां पर शहरी क्षेत्रों में 68.60 और ग्रामीण क्षेत्रों में 72.58 प्रतिशत मतदान हुआ है. नागौर 10 विधानसभा सीटों पर बीजेपी कमजोर रही है. इस बार यहां के शहरी क्षेत्रों में और ग्रामीण क्षेत्रों में बराबर मतदान हुआ है.

झुंझनूं और सीकर में कांग्रेस का दबदबा रहा है. इन सीटों पर शहर की तुलना में ग्रामीण में अधिक मतदान हुआ है. जयपुर जिले में कुल 19 विधानसभा सीटें हैं, जिनपर इस बार के मतदान में कई बड़े संकेत दिए हैं. चूरू जिले में भी इस बार मतदान ग्रामीण क्षेत्रों में 77 प्रतिशत जो कि शहर की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक हुआ है. 

बड़े उलटफेर के संकेत 

ये वो जिले हैं जहां से कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा आते हैं. इस बार यहां पर माहौल पूरा बदला हुआ है. क्योकि, इन दो नेताओं ने इस बार कम दौड़ लगाई है. इसलिए बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं. 

Rajasthan Election 2023: भीलवाड़ा की इन तीन सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget