एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: टिकट बंटते ही चित्तौड़गढ़, बूंदी और सांचौर में विरोध, इस प्रदर्शन से कैसे निपटेगी बीजेपी?

Rajasthan Election: इन तीन सीटों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं का विरोध लगातार बढ़ रहा है. बूंदी जिले में शहर से लेकर गांव तक विरोध शुरू हो चुका है. राजस्थान में 25 नवंबर को चुनाव होने हैं.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में टिकट वितरण के बाद भारतीय जनता पार्टी की तीन सीटें ऐसी हैं, जहां पर विरोध बढ़ गया है. बीजेपी ने सांचोर में सांसद देवजी पटेल को मैदान में उतारा है. यहां जीवाराम ने अभी तक विरोध जारी रखा है. डैमेज कंट्रोल में जुटी पार्टी की इस तरफ पूरी नजर बनी हुई है. बूंदी विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक अशोक डोगरा का विरोध हो रहा है. यहां भी टिकट घोषित होते ही विरोध बढ़ गया है. बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी के गृह क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के दो बार के विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट कटने का भी विरोध हो रहा है. अब इन तीन सीटों को लेकर पार्टी में भी मंथन शुरू हो गया है. सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में इसपर होने वाली अगली बैठक में बदलाव हो सकते हैं. 

चित्तौड़गढ़ में बढ़ा विरोध 

राजस्थान में चित्तौड़गढ़ को बीजेपी का गढ़ कहा जाता है. यहां इस बार पार्टी ने दो बार के विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या का टिकट काट दिया है. जिसे लेकर जमकर विरोध हो रहा है. विरोध स्वरूप कार्यकर्ता अब सड़कों पर उतर आए हैं. जयपुर की विद्याधरनगर विधानसभा सीट से विधायक नरपत सिंह राजवी को वहां भेजा गया है. उनका भी विरोध हो रहा है. चंद्रभान के समर्थन में बड़ी संख्या में लोगों ने रविवार को बैठक और नारेबाजी की है. दरअसल दावा किया जा रहा है कि इस सीट पर चंद्रभान सिंह की स्थिति काफी मजबूत है. इसलिए पार्टी इस सीट पर बदलाव का दबाव भी समझ रही है. 

बूंदी में बढ़ा विरोध, जमीन पर लोग 

बूंदी जिले में तीन बार के मौजूदा विधायक अशोक डोगरा के खिलाफ विरोध बढ़ गया है. जिस दिन उनका टिकट घोषित हुआ उसके बाद से वहां शहर से लेकर गांव तक विरोध शुरू हो गया. यहां अक्षय हाड़ा को टिकट दिए जाने की बात सामने आ रही है. पिछली बार अशोक डोगरा 713 मतों से चुनाव जीतकर आए थे. इसलिए पार्टी को भी यह बात चिंतित कर रही है. वहीं इस सीट पर विरोध बढ़ता जा रहा है. 

https://twitter.com/PandeyKumar313/status/1715747154877448668?t=wBXzq5pb2kf1XDizKntRbg&s=19

सांचौर और सांगानेर में विरोध 

सांचौर विधानसभा सीट पर भी विरोध दिखाई दे रहा है. जीवाराम एक बार विधायक भी रहे हैं और जमीनी स्तर भी उनकी मजबूत पकड़ है. इलसिए पार्टी को उस सीट पर बदलाव की जरूरत लग रही है. जयपुर जिले की सांगानेर विधानसभा सीट पर भी विरोध के बिगुल बज रहे हैं. मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट कट गया है. इसलिए यहां पर विरोध जारी है. बीजेपी ने भजनलाल शर्मा को मैदान में उतार दिया है. 

Rajasthan Elections 2023: डीग की कुम्हेर के फिर से 'राजा' बनेंगे विश्वेन्द्र या शैलेष सिंह लेंगे हार का बदला?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget