एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: 'डेंजर जोन' में हैं राजस्थान की ये सीटें! जीतने वालों से ज्यादा नोटा को मिला वोट, क्या होगा इस बार?

Rajasthan Election: राजस्थान में 2013 के विधानसभा चुनाव में 5 लाख 89 हजार 923 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया था वहीं 2018 में 4 लाख 67 हजार 785 ने नोटा के अधिकार का इस्तेमाल किया.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में पिछले विधानसभा चुनाव में कुछ सीटें ऐसी रही हैं जहां पर चुनाव जीतने वालों से ज्यादा नोटा को वोट मिले थे. उन सीटों पर इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों में प्रत्याशियों को लेकर मंथन शुरू हो गया है. क्योंकि, पार्टी सूत्रों की माने तो ये सीटें डेंजर जोन में है. उनपर प्रत्याशियों के बदलाव से ही राहत मिलेगी. इसलिए उन सीटों को लेकर पार्टी में कई सर्वे हो चुके हैं. नए नामों को वहां पर मैदान में उतारा जा सकता है. ऐसी 10 से अधिक विधानसभा सीटें हैं. बूंदी, चौमूं, बेंगू, आसींद और मारवाड़ जंक्शन की सीटें हैं. दोनों दलों में इस बार इन सीटों पर आलाकमान की नजर बनी हुई है. 

कुछ ऐसा रहा है समीकरण 

राजस्थान में जहां वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में 5 लाख 89 हजार 923 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया था वहीं वर्ष 2018 में  4 लाख 67 हजार 785 ने नोटा के अधिकार का इस्तेमाल किया था. यह आंकड़ा पिछली बार से 1 लाख 22 हजार 147 कम था मगर कई नेताओं के लिए भारी पड़ा. भाजपा को वर्ष 2013 में जहां विधानसभा चुनाव में 46.05 फीसदी वोट मिला था वहीं वर्ष 2018 में 38.8 फीसदी वोट रहा. वहीं कांग्रेस को जहां वर्ष 2013 में 33.17 फीसदी वोट मिला था लेकिन वर्ष 2018 में 39.3 प्रतिशत ही रहा. जबकि 1.65 फीसदी वोट नोटा के खाते में चला गया था. जबकि दोनों दलों के बीच हार और जीत का अंतर 0.5 के करीब रहा है. 

इन सीटों पर रहा नोटा का कमाल 

बूंदी विधानसभा सीट पर वर्ष 2018 में NOTA को कुल 1692 वोट पड़े थे. जबकि इस सीट पर जीत मात्र 713 वोट से हुई थी. मगर जो दो चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत मिली थी अब वो कम हो गई है. इसलिए पार्टी और जिले के नेता यहां पर नए प्रत्याशी की तलाश में है. इस सीट पर वर्ष 2013 में भी 4,716 वोट नोटा को गए थे. इसी तरह इन सीटों पर असर रहा है. जिसमें बेगूं विधान सभा सीट पर कांग्रेस के राजेंद्र विधूड़ी को 1661 वोटों से जीत मिली थी, मगर उनकी सीट और 3165 नोटा को वोट मिला था. यहाँ भी इस बार कड़ी लड़ाई है. आसींद विधान सभा सीट पर भाजपा के जब्बर सिंह को 151 वोटों जीत मिली और नोटा को 2943 वोट मिले थे.

मारवाड़ जंक्शन विधान सभा सीट पर निर्दलीय खुशवीर सिंह को 251 वोटों से जीत मिली थी लेकिन 2719 नोटा को मिला था. चौमूं सीट पर भाजपा के रामलाल शर्मा को 1288 वोटों जीत मिली थी मगर यहां 1859 मत नोटा को मिला था. खेतड़ी विधान सभा सीट पर कांग्रेस के जितेंद्र सिंह को 957 मतों से जीत मिली थी जबकि 1377 मत नोटा को मिला था.

इसी तरह दांतारामगढ़ विधान सभा सीट पर कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह को 920 मतों से जीत मिली जबकि 1180 मत नोटा को गया था. फतेहपुर विधान सभा सीट पर कांग्रेस के हाकम अली खान को 860 मतों से जीत मिली थी जबकि 1165 मत नोटा को गया था. पोकरण विधान सभा सीट पर कांग्रेस के सालेह मोहम्मद को 872 मतों से जीत मिली और 1121 मत नोटा को गया था. 

Rajasthan News: राजस्थान में बकरे को नीलाम करेगा वन विभाग, रोचक मामला जानिए पूरी जानकारी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget