एक्सप्लोरर

चूरू नहीं, ये है राजस्थान का सबसे ठंडा शहर, - 4.7 डिग्री पर पहुंचा तापमान, टंकी से निकलने वाला पानी भी बना बर्फ

Coolest Place of Rajasthan: सीकर में आजकल चूरू से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है. आज यहां का तापमान माइनस 4.7 डिग्री दर्ज किया गया है, जो चूरू से भी कम है.

Sikar Weather Today: राजस्थान के सीकर शहर में ठंड का कहर जारी है. रविवार को यहां सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र (Fatehpur Agricultural Research Center) में आज सुबह न्यूनतम तापमान -4.7 डिग्री पर पहुंच गया, जिस कारण टंकी से निकलने वाले पानी ने भी बर्फ का रूप ले लिया. अब सीकर में ठंड की ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

सीकर में चूरू से भी ज्यादा ठंड
राजस्थान का सबसे ठंडा शहर (Coolest Place in Rajasthan) भले की चूरू (Churu) को कहा जाता है, लेकिन सीकर में हुई तापमान की गिरावट को देखते हुए लोग अचंभे में हैं. आज की बात करें तो चूरू में न्यूनतम तापमान -0.7 डिग्री दर्ज किया गया है. इसका मतलब साफ है कि सीकर में चूरू से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है. वहीं बीकानेर की बात करें तो यहां 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है. 

वाहनों पर जमी बर्फ की चादर
सीकर के लोगों ने बताया कि मैदानी इलाकों में सर्दी का सबसे ज्यादा असर शेखावाटी में है. यहां स्थिति यह है कि नल से पानी की जगह बर्फ निकल रही है. बर्तनों में रखा जल भी जम गया है. खेतों में फसलों के लिए सिंचाई का पानी भी बर्फ बनकर निकल रहा है. सिंचाई के अभाव में फसलें प्रभावित हो रही हैं. खुले में खड़े वाहनों पर बर्फ की मोटी चादर चढ़ गई है. सुबह देर तक कोहरा छाया रहने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा है. हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड के आगे लोग बेबस हैं. सर्दी के सितम से बचने के लिए लोग दिन में भी अलाव ताप रहे हैं.

कल भी माइनस में था तापमान
शनिवार सुबह भी सीकर में तापमान (-3.5) डिग्री दर्ज किया गया था. लेकिन आज 24 घंटे में इसमें 1 डिग्री की अधिक गिरावट दर्ज की गई है. जिसने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है. मौसम विभाग ने राज्य में 15 से 17 जनवरी के दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर व भरतपुर संभाग के अधिकतर भागों में शीतलहर से तीव्र शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया हुआ है. लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें:- Rajasthan में और बेहतर होगा पुलिसिंग सिस्टम, गहलोत सरकार ने 26 नए थाने और 3 साइबर थानों की दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget