एक्सप्लोरर

Jaipur Constitution Park: राजभवन में बने संविधान पार्क इन दो दिन खोला जाएगा, जानें बुकिंग की प्रक्रिया

Rajasthan Samvidhan Park: जयपुर में देश का पहला संविधान पार्क आम जनता के लिए खोल दिया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में बने संविधान पार्क का लोकार्पण किया था.

Jaipur News: राजस्थान के राजभवन में बने संविधान पार्क (Constitution Park) को खोल दिया गया है. अब आम जनता 9 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से बने पार्क का भ्रमण कर सकेगी.  राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने सोमवार को ऑनलाइन विजिटर बुकिंग प्रणाली का बटन दबाकर लोकार्पण किया. भ्रमण के लिए राजभवन की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अग्रिम बुकिंग की जा सकेगी. संविधान पार्क का भ्रमण सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और शनिवार को किया जा सकेगा. राज्यपाल ने कहा कि संविधान पार्क में संविधान निर्माण से लेकर लागू होने की ऐतिहासिक यात्रा को विभिन्न कला-रूपों में संजोया गया है. उन्होंने कहा कि संविधान पार्क हमारे लिखित संविधान पर उकेरी प्राचीन भारतीय संस्कृति से जुड़ी कलाकृतियों का भी मूर्त रूप है. आमजन संविधान की संस्कृति से अधिकाधिक जुड़ सकेंगे. 

ऑनलाइन विजिटर बुकिंग प्रणाली के माध्यम से रजिस्ट्रेशन

राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार ने कहा कि दर्शक निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर ऑनलाइन विजिटर बुकिंग प्रणाली के माध्यम से पंजीकरण करा सकता है. राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी गोविन्दराम जायसवाल ने कहा कि संविधान पार्क के अवलोकन से छात्रों और आमजन को संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों और मूल भावना को जानने-समझने का अवसर मिलगा. सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से तैयार की गई बुकिंग प्रणाली में इच्छुक दर्शक नाम, आधार नंबर, फोटो, मोबाइल नंबर अपलोड कर संविधान पार्क भ्रमण स्लॉट के लिए आसानी से पंजीकरण करवा सकते हैं.

एकल दर्शकों के अलावा स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय सहित संस्था भी संविधान पार्क का अवलोकन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे. ऑनलाइन पंजीकरण यूआरएल www.rajbhawan.rajasthan.gov.in/content/rajbhawan/en/constitution-park-raj-bhawan.html पर जाकर किया जा सकता है. संविधान पार्क में संविधान निर्माताओं की प्रतिमाएं लगाई गई हैं. योगदान, संविधान की संरचना और मूल्यों को शिलाओं पर उकेरा गया है. प्रतिमाओं और शिलालेखों को वॉक-वे के दोनों ओर लगाया गया है.

ऑडियो-विजुअल से मिलेगी संविधान पार्क की जानकारी

ऑडियो-विजुअल माध्यम से विजिटर्स को संविधान पार्क की जानकारी दी जाएगी. संविधान की जानकारी को अलग-अलग पार्ट में डिवाइड कर दिखाया गया है. महात्मा गांधी की 10 गुना 12 फीट की चरखा चलाते हुए गन मेटल से बनी प्रतिमा लगाई गई है. महाराणा प्रताप और प्रिय घोड़े चेतक की मार्बल की प्रतिमा लगाई गई है. संविधान पार्क का 50-50 के स्लॉट में विजिटिंग करवाने की पूरी तैयारी है.

RAS Transfer: सचिन पायलट की सभा के बाद बदले गए पतबसर के SDM, 40 RAS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा नहर हादसा: 18 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले 4 युवकों के शव, परिवार में मातम
कोटा नहर हादसे ने छीना 4 परिवारों का चिराग, 18 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले शव
कुमावत समाज ने निकाली 30 km लंबी वाहन रैली, चुनावी माहौल में बढ़ी हलचल
कुमावत समाज ने निकाली 30 km लंबी वाहन रैली, चुनावी माहौल में बढ़ी हलचल
जयपुर में कांग्रेस का धरना तीसरे दिन भी जारी, डोटासरा घायल, फिर भी कैंपस में डटे
जयपुर में कांग्रेस का धरना तीसरे दिन भी जारी, डोटासरा घायल, फिर भी कैंपस में डटे
कोटा: मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव नहर में पलटने से 4 युवक डूबे
कोटा: मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव नहर में पलटने से 4 युवक डूबे

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget