एक्सप्लोरर

Rajasthan Constable Paper Leak: राजस्थान कॉन्स्टेबल पेपर लीक मामले में सामने आया नया अपडेट, एग्जाम से 2 घंटे पहले हुआ था कोड लीक

Rajasthan Constable Exam 2022 Paper Leak: राजस्थान कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में नया अपडेट सामने आया है. इसके मुताबिक पेपर से दो घंटे पहले कोड लीक हुआ था. जानिए अन्य डिटेल्स.

Rajasthan Constable Exam 2022 Paper Leak Case New Update: राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (Rajasthan Constable Recruitment Exam 2022) का 14 मई को दूसरी पारी में होने वाला पेपर, परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इसके बाद राज्य सरकार (Rajasthan Government) ने परीक्षा रद्द कर दी थी. इस परीक्षा में 2 लाख 75 हजार परीक्षार्थियों ने भाग लिया था. पेपर लीक करने वाले गिरोह ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के सिस्टम में ऊपर तक सेंध लगा दी थी. परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने वाले पेपर वाले बक्सों की चाबियां एक दूसरे बॉक्स में थी, जिस पर नंबर लॉक था. इस लॉक को खोलने के लिए कोड दोपहर 2 बजे कंपनी के कंट्रोल रूम से दिया जाता था लेकिन झोटवाड़ा के दिवाकर स्कूल में गिरोह ने यह लॉक दो घंटे पहले 12 बजे ही खोल लिया, यानी कोड लीक हुआ था.

ये लोग हैं पुलिस की हिरासत में -

इस बीच एसओजी ने हिरासत में चल रहे स्कूल मालिक पति-पत्नी शालू शर्मा व मुकेश कुमार शर्मा मुरलीपुरा, सत्यनारायण कुमावत, गोविंदगढ़, राकेश, सोनीपत, कमल कुमार वर्मा, मुरलीपुरा, रोशन कुमावत, मुरलीपुरा, विक्रम सिंह निवासी भोडसी, गुरुग्राम, रतन लाल निवासी आगरा रोड को गिरफ्तार कर लिया है. पेपर लीक के बारे में बाकी खुलासा आरोपी मोहन से होगा, जिसकी तलाश में तीन राज्यों में पुलिस टीम भेजी गई है.

तीन राज्यों में भेजी है पुलिस टीम -

इस मामले में फरार आरोपी मोहन की तलाश में एसओजी ने 3 राज्यों में पुलिस टीम को भेजा है.  मोहन की गिरफ्तारी के बाद ही पेपर लीक मामले का खुलासा हो सकता है. चोरों की पकड़ कितना ऊपर थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने दो घंटे पहले ही पेपर का कोड लीक कर दिया.

पुराना मामला नहीं हुआ अभी शांत -

रीट पेपर लीक मामला अभी थमा भी नहीं था कि ये दूसरा कांड हो गया. पेपर लीक मामले को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है. कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष ने हमला बोलना शुरू कर दिया है. विपक्ष का कहना है कि इस सरकार के कार्यकाल में एक भी भर्ती परीक्षा सही तरीके से नहीं हो पाई है.

यह भी पढ़ें:

Punjab Government Job: पंजाब में क्लर्क के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जानें लास्ट डेट से लेकर एज लिमिट तक सब कुछ 

UP Board Results 2022: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट आने में लग सकता है समय, जानिए – क्या है वजह 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget