एक्सप्लोरर

Rajasthan Constable Paper Leak: राजस्थान में कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, परीक्षा रद्द, 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Rajasthan Constable Exam 2022: राजस्थान कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से 14 मई की परीक्षा रद्द करनी पड़ी. रीट के बाद फिर एक बड़ी परीक्षा का पेपर लीक हुआ है.

Rajasthan Constable Exam 2022 Paper Leak: राजस्थान (Rajasthan) में एक के बाद एक बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक (Rajasthan Paper Leak) होने के मामले में कमी आती नहीं दिख रही है. अभी रीट पेपर लीक (REET Paper Leak) का बवाल थमा नहीं था कि राजस्थान कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा का 14 मई का दूसरी पारी का पेपर भी लीक हो गया. रीट पेपर लीक मामले में विपक्ष ने गहलोत सरकार (Rajasthan Government) को चौतरफा घेरा जिस पर सियासी घमासान अभी भी जारी है. और अब राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (Rajasthan Constable Exam 2022) का पेपर एग्जाम से पहले लीक हो गया. परीक्षा का पेपर लीक करके इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया था. इस मामले में एसओजी इंस्पेक्टर ने 8 लोगों को खिलाफ केस दर्ज कराया है.

निजी स्कूल से हुआ पर्चा लीक -

बताया जा रहा है कि ये पेपर झोटवाड़ा में निजी स्कूल के परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम से लीक किया गया है. राजस्थान पुलिस के डीजीपी एम एल लाठर ने बताया, ‘जयपुर के झोटवाड़ा में एक निजी स्कूल के स्ट्रांग रूम से 14 मई को दूसरी पारी में हुए पेपर के लीक होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद जांच करके 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘विभाग की तरफ से पेपर रद्द कर दिया गया है और परीक्षा की अगली तारीखों का एलान जल्द ही किया जाएगा. 14 मई को दूसरी पारी के पेपर में 2.75 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी.’

फिर से होगी परीक्षा आयोजित -

कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा 13 मई से 16 मई तक होने वाली थी. इस परीक्षा में 18 लाख 86 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. परीक्षा हर दिन दो परियों में आयोजित की गई थी. अब 14 मई को हुई दूसरी पारी की परीक्षा का फिर से आयोजन किया जाएगा. कहा जा रहा है एक स्कूल के केंद्र अधीक्षक ने वक्त से पहले दूसरी पारी की परीक्षा के पेपर खोल दिए थे, इसकी वजह से पेपर लीक हुआ है.

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई -

एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि इस मामले में आठ लोगों से पूछताछ की जा रही है. इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जो भी इस मामले में दोषी पाया जाता है, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. बता दें राजस्थान पुलिस के विभिन्न जिला-यूनिट-बटालियन में कुल 4438 पदों पर भर्तियां निकली गई थी.

यह भी पढ़ें:

UP Panchayat Jobs: यूपी में पंचायत सहायक के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

DU: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने PG कोर्सेस में आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ाई, अब इस डेट तक करें अप्लाई, जानें पूरा प्रॉसेस 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
जयपुर में करोड़ों की वक्फ संपत्ति घोटाले में बवाल, सालभर में 27 में से सिर्फ एक आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में करोड़ों की वक्फ संपत्ति घोटाले में बवाल, सालभर में 27 में से सिर्फ एक आरोपी गिरफ्तार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget