एक्सप्लोरर

Rajasthan News: गोविंद सिंह डोटासरा की फिसली जुबान, बोले- 'हमारा झगड़ा हिंदू और हिंदुत्ववादियों से'

Congress News: राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का झगड़ा हिंदू और हिंदुत्ववादियों से नहीं है.

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा () अपने बयानों को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं एक बार फिर की शुक्रवार को डोटासरा की जुबान फिसल गई.आगामी दिनों में होने वाले राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग के मंदिरों में रामनवमी पर रामायण पाठ और हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा के पाठ से जुड़े सवाल पर जवाब दे रहे थे. डोटासरा ने राहुल गांधी के हिंदू बनाम हिंदुत्व वाले बयान को उलटा पेश करते हुए 'हिंदुओं से ही झगड़ा' बता दिया, जबकि राहुल गांधी ने जयपुर में हुई रैली में 'हिंदू बनाम हिंदुत्व की लड़ाई' का बयान दिया था. डोटासरा ने 'हिंदू और हिंदुत्व' दोनों से ही झगड़ा होने का बयान दे दिया.
 
कांग्रेस हमेशा 36 कौम को साथ लेकर चलती है- गोविंद सिंह डोटासरा
 
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- "कांग्रेस हमेशा 36 कौम को साथ लेकर चलती है. यह सभी धर्मों को मानने वाली पार्टी है. हर व्यक्ति की जो भी आस्था है, उस पर काम कर रहे हैं . राहुल जी कह रहे हैं कि हमारा झगड़ा हिंदू और हिंदुत्ववादियों से है. हम सब धर्मों को मानने वाले लोग हैं, लेकिन हम झूठ और नफरत फैलाने के खिलाफ हैं. भारतीय जनता पार्टी झूठ और नफरत फैलाकर विद्वेष पैदा कर एक धर्म को दूसरे धर्म के खिलाफ खड़ा करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रही है. कांग्रेस ने कभी भी ऐसा नहीं किया ."
 
राहुल गांधी ने बीते पिछले साल दिए थे ये बयान
 
पिछले साल जयपुर में  12 दिसंबर को कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी ने कहा था "मैं हिंदू हूं, हिंदुत्ववादी नहीं. 'महात्मा गांधी हिंदू थे और गोडसे हिंदुत्ववादी, मोदी भी हिंदुत्ववादी हैं, उन्हें सिर्फ सत्ता चाहिए.हिंदू और हिंदुत्ववादी में फर्क होता है. हिंदू सत्य को ढूंढता है. मर जाए, कट जाए, फिर भी हिंदू सच को ढूंढता है. उसका रास्ता सत्य रहा. पूरी जिंदगी वो सच को ढूंढने में निकाल देता है, जबकि हिंदुत्ववादी पूरी जिंदगी सत्ता को ढूंढने और सत्ता पाने में निकाल देता है. वह सत्ता के लिए किसी को भी मार देगा. हिंदू का रास्ता सत्याग्रह होता है. हिंदुत्ववादी का रास्ता सत्ताग्रह होता है."
 
यह भी पढ़ें:
 
 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget