एक्सप्लोरर

Rajasthan: बीजेपी में कांग्रेस के कई नेताओं के शामिल होने से ये नेता 'परेशान', इन सीटों पर बढ़ी टेंशन

Rajasthan News: लोकसभा चुनाव से पहले बेहतर राजनीतिक भविष्य को देखते हुए नेता नए साथियों की तलाश में लगे हैं. राजस्थान में चुनाव से पहले कांग्रेस के कई दिग्गजों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है.

Rajasthan News Today: जयपुर में रविवार (10 मार्च) को विभिन्न राजनीतिक दलों के पूर्व सांसद, मंत्री, विधायक, प्रधान, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों समेत 1,370 नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया. जिसमें कई दिग्गज कांग्रेसी भी शामिल हैं. इनके बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी के कई नेता परेशान बताए जा रहे हैं. इन नेताओं के बीजेपी में शामिल होने से कई दिग्गजों के सीटों पर समीकरण बदलने लगे हैं. 

खास तौस पर इससे झुंझुनूं, जयपुर ग्रामीण, अजमेर, धौलपुर-करौली, भीलवाड़ा और जयपुर शहर सीट पर भी असर पड़ सकता है. चूंकि, इन सीटों पर बीजेपी के कई दिग्गज टिकट मांग रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि इन सीटों पर पार्टी के सर्वे में नए लोगों को टिकट दिए जाने की तैयारी है. झुंझुनूं, जयपुर ग्रामीण, अजमेर, धौलपुर-करौली, भीलवाड़ा और जयपुर शहर सीट पर सांसद दो बार से या उससे अधिक बार से चुनाव जीत रहे हैं. इन सीटों पर दिग्गज जातिगत नेताओं को मौका दिया जा सकता है.

पुराने बीजेपी नेता क्यों हैं परेशान? 
कांग्रेस के दिग्गज नेता लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, आलोक बेनीवाल, रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, खिलाड़ी लाल बैरवां, कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चौधरी, भीलवाड़ा से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, अजमेर से लोकसभा प्रत्याशी रहे रिजू झुंझुनवाला ने कई सीटों पर 'खेल' बिगाड़ दिया है. ये वो नेता हैं जो आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत हैं. कांग्रेस में रहते हुए ये कई चुनाव जीत चुके हैं. 

ये जिन सीटों पर चुनाव लड़ते थे वहां पर बीजेपी अपने पुराने दिग्गजों को मैदान में नहीं उतारना चाह रही है. इसको लेकर पार्टी कार्यालय पर आये हुए कुछ बीजेपी के दिग्गज मायूस दिखे. हालांकि, अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है. लेकिन अब नए पैनल पर लोकसभा के उम्मीदवारों के लिए चर्चा होगी. चूंकि, जिस तरह से नागौर से ज्योति मिर्धा और बांसवाड़ा से महेंद्रजीत मालवीय को टिकट मिला है. उसी तरह से इन सीटों पर समीकरण के हिसाब से ज्वाइन करने वाले तीन नेताओं को टिकट मिल सकता है. 

इन नेताओं ने किया बीजेपी ज्वाइन 
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में पूर्व केंद्रीय मंत्री लालचंद कटारिया, पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री खिलाड़ी लाल बैरवा, पूर्व मंत्री राजेन्द्र यादव, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, जनता सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणधीर सिंह भिंडर, दीपेन्द्र कंवर भिंडर, पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह मिर्धा की अपने क्षेत्र के मतदाताओं पर मजूबत पकड़ मानी जाती है. 

इसके अलावा रामनारायण किसान, कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चौधरी, भीलवाड़ा से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष अनिल व्यास, अजमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके रिजू झुंझुनवाला का शुमार भी प्रमुख रुप से मजबूत नेताओं में माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: इस खास कार्यक्रम में शामिल हुए CJI डीवाई चंद्रचूड़, बीकानेर से होगी न्याय सहायक की शुरुआत

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम
राजस्थान के शहरों की बदलेगी तस्वीर, 310 करोड़ की योजना से पुराने कचरे का होगा निस्तारण
राजस्थान के शहरों की बदलेगी तस्वीर, 310 करोड़ की योजना से पुराने कचरे का होगा निस्तारण

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget