एक्सप्लोरर

Rajasthan Congress Manifesto: घर की महिला मुखिया को हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपए, जानें राजस्थान के घोषणा पत्र में क्या हैं कांग्रेस के वादे

Congress Manifesto: राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. राजनीतिक दल जनता से चुनावी वादे कर रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस ने मंगलवार को घोषणापत्र जारी किया है

Congress Manifesto for Rajasthan: राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने मंगलवार (21 नवंबर) को प्रदेश की जनता के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया. कांग्रेस ने जयपुर के कार्यक्रम में घोषणापत्र जारी किया. कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र जारी करने के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे. मल्लिकार्जुन खरगे ने ही जयपुर में कांग्रेस के वार रूम से ये घोषणात्र जारी किया. कांग्रेस ने अपने घोषणात्र में राज्य के किसानों, महिलाओं और युवाओं सभी को साधने का प्रयास किया है. इनमें किसानों, युवाओं से लेकर महिलाओं को ध्यान में रखकर ऐलान किए गए हैं. घोषणापत्र में वादा किया गया है कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद घर की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

एक नजर में जानें घोषणापत्र की खास बातें

  • किसानों के लिए स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक MSP कानून लाया जाएगा
  • परिवार की महिला मुखिया को सालाना 10 हजार रुपए दिए जाएंगे
  • चिरंजीवी बीमा की राशि को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख किया जाएगा
  • 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी, 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा
  • पंचायत स्तर पर सरकारी नौकरी का नया काडर बनाया जाएगा
  • गैस सिलेंडर अभी 500 रुपए का मिल रहा है, उसे 400 रुपए किया जाएगा
  • राज्य में RTE कानून लाकर इसके तहत निजी शिक्षण संस्थाओं में भी 12वीं तक की शिक्षा फ्री की जाएगी
  • मनरेगा और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार में 125 से बढ़ाकर 150 दिन किया जाएगा
  • छोटे व्यापारियों, दुकानदारों को 5 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध करवाने के लिए व्यापारी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू होगी
  • 100 तक जनसंख्या वाले गांवों और ढाणियों को सड़क से जोड़ा जाएगा
  • हर गांव एवं शहरी वार्ड में सिक्योरिटी गार्ड लगाए जाएंगे
  • आवास का अधिकार कानून लाकर सभी को आवास दिए जाएंगे
  • जातिगत जनगणना की जाएगी

किसानों से लेकर युवाओं तक को साधा

कांग्रेस ने घोषणापत्र में किसनों के लिए एक बड़ा एलान किया है. कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि किसानों के लिए स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक एमएसपी का कानून लाया जाएगा. चिरंजीवी बीमा की राशि को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए किया जाएगा. कांग्रेस ने घोषणापत्र के जरिए प्रदेश के युवाओं को भी साधने की कोशिश की है. कांग्रेस ने वादा किया है कि चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी. साथ ही 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा. 

महिलाओं के मजबूत किए जाएंगे हाथ

कांग्रेस ने घोषणापत्र में वादा किया है कि पंचायत स्तर पर सरकारी नौकरी का नया काडर बनाया जाएगा. कांग्रेस ने घोषणापत्र में प्रदेश की महिलाओं को भी साधने का प्रयास किया है. कांग्रेस ने वादा किया है कि गैस सिलेंडर अभी 500 रुपये का मिल रहा है, उसे 400 किया जाएगा. साथ ही परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपये दिए जाएंगे. राज्य में RTE कानून लाकर इसके तहत निजी शिक्षण संस्थाओं में भी 12वीं तक की शिक्षा फ्री की जाएगी. मनरेगा और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार में 125 से बढ़ाकर 150 दिन किया जाएगा. छोटे व्यापारियों, दुकानदारों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध करवाने के लिए व्यापारी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू होगी.

Rajasthan Election 2023: 'अब तो RSS भी कहने लगी कि PM मोदी के नाम पर नहीं लड़ा जा सकता चुनाव,' कांग्रेस का प्रहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget