एक्सप्लोरर

Congress Leader: कांग्रेस नेता ने सोनिया गांधी को पत्र लिख मांगी इच्छा मृत्यु, राहुल व पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

Bikaner News: कांग्रेस नेता ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु दिलाने की मांग की है. उन्होंने राहुल गांधी और सचिन पायलट पर अपने बेटे और पुत्रबधू को फंसाने का आरोप लगया है.

Letter to Sonia Gandhi: हरदोई के एक कांग्रेसी नेता ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेज लिखा है. पत्र में कांग्रेस नेता ने पति, पत्नी और पौत्रों की इच्छा मृत्यु राजस्थान के मुख्यमंत्री से दिलाने की मांग की. कांग्रेस अध्यक्ष से अपनी मांग में नेता ने कहा है कि उसके पुत्र और पुत्रवधू को निर्दोष मुकदमे फंसा कर जेल में डाल दिया गया है. यह सब कुछ तब हुआ जब राहुल गांधी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने वहां पर आत्महत्या को हत्या का रुप दे दिया. पीड़ित ने मांग करते हुए कहा है कि राजस्थान सरकार उनके बेटे की जमानत पर भी पहरा लगाए हैं. ऐसा नहीं होने पर नेता ने राजस्थान विधानसभा पहुंचकर आत्मदाह करने की बात कही है.

लड़की ने की थी आत्महत्या
हरदोई के मूल निवासी डॉ श्यामप्रकाश शुक्ला कांग्रेस पार्टी के पूर्व महासचिव और प्रवक्ता रहे हैं. कई अन्य पदों पर भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनका बेटा प्रज्ञा प्रतीक शुक्ला श्री जैन आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज नोखा बीकानेर में प्राचार्य था. उनकी बहू प्रिया शुक्ला अध्यापिका थी. 27 मार्च 2016 को एक लड़की जो उसी कॉलेज में पढ़ती थी को पीटीआई बृजेंद्र सिंह के आवास से आपत्तिजनक हालत में पाया गया था.

विद्यालय के प्राचार्य होने के नाते उसी परिसर में निवास होने के कारण उनके बेटे ने पीटीआई को समझा-बुझाकर माफीनामा लिखवा लिया था. क्योंकि प्राचार्य होने के नाते यही किया जा सकता था. 28 मार्च 2016 को उस लड़की ने परिसर में बने पानी के टैंक में कूदकर आत्महत्या कर ली थी. कांग्रेसी नेता का आरोप है कि छात्रा के पीटीआई के साथ बहुत पहले से शारीरिक संबंध थे. जो कि रिपोर्ट में भी दर्शाया गया है. उस समय नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की श्री जैन आदर्श विद्या निकेतन के चेयरमैन ईश्वरचंद की व्यक्तिगत दुश्मनी थी. इसी कारण उन्होंने विधानसभा राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष होने के कारण बदला लेने की नीयत पर सरकार को घेरा.

कांग्रेस नेता का राहुल गांधी पर आरोप
जब ये मामला हुआ तो 13 अप्रैल 2016 को राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के साथ लड़की के गांव गए और आत्महत्या को हत्या का रूप दे दिया. उन्होंने कहा आठ अक्टूबर 2021 को मेरे बेटे प्रज्ञा प्रतीक शुक्ला व पुत्रवधू प्रिया शुक्ला को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दबाव में हरिजन एक्ट के तहत फंसा दिया गया. जिसके बाद बीकानेर की अदालत के जज ने छह वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाया और बीस हजार का जुर्माना लगाकर जेल भेज दिया है. पत्र में कांग्रेस नेता ने मांग की है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से हम पति-पत्नी और पुत्रों की इच्छा मृत्यु का आदेश दिलवाएं. अन्यथा हम सभी लोगों को गोली मरवाने का आदेश दिला दें. हमारे बेटे की जमानत पर भी पहरा राजस्थान सरकार लगाए हैं नहीं तो विधानसभा राजस्थान पहुंच कर हम आत्मदाह कर लेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget