एक्सप्लोरर

Rajasthan के इस शहर में लगा सर्दी का लॉकडाउन! 0.6 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया तापमान

Rajasthan Weather: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. जयपुर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 23.8 डिग्री सेल्सियस और 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Rajasthan Weather News: राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. राज्य में शीतलहर भी बढ़ गई है. इस कड़ाके की सर्दी में लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं शीतलहर के चलते प्रदेश में पारा लगातार गिर रहा है. इस काड़के की सर्दी में लोग ठिठुर रहे हैं. हालांकि धूप निकलने से लोगों को दोपहर के समय थोड़ी राहत जरूर मिल रही है. वहीं आज प्रदेश का तापमान 8 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

जयपुर में इतना रहेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर में आज तापमान न्यूनतम 8 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. वहीं श्री गंगानगर में तापमान 6 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. चुरू में तापमान 2 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. साथ ही सर्द हवाएं भी चलेंगी.वहीं बीकानेर का तापमान 5 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

मंगलवार की रात चुरू में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री 

बता दें बीते मंगलवार की रात चुरू में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस और फतेहपुर (सीकर) में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीती रात न्यूनतम तापमान करौली में 1.7 डिग्री, सिरोही में 4.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 4.3 डिग्री, पिलानी में 4.6 डिग्री, नागौर में 4.7 डिग्री, सीकर में 5.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 5.4 डिग्री, बीकानेर में 5.5 डिग्री और फलोदी में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.राज्य में अधिकतर जगहों पर रात को पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा रहा है.

राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 23.8 डिग्री सेल्सियस तथा 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28-29 दिसंबर को बीकानेर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे. हालांकि बारिश की संभावना काफी कम है.वहीं 29-30 दिसंबर से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में एक बार पुनः घना कोहरा छाने तथा 31 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की प्रबल संभावना है. जनवरी के पहले सप्ताह में शीतलहर का एक और नया दौर दर्ज होने की संभावना है.

Rajasthan News: देश के इन होटल्स में मिलती है टॉप क्लास सर्विस, उदयपुर का ताज फतेह नंबर 1, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वक्फ जमीन फर्जीवाड़े में पुलिस पर उठे सवाल, मास्टरमाइंड पर बढ़ाई इनाम की रकम
वक्फ जमीन फर्जीवाड़े में पुलिस पर उठे सवाल, मास्टरमाइंड पर बढ़ाई इनाम की रकम
राजस्थान: जीवित व्यक्ति का वोटर लिस्ट से कटा नाम, SDM ने दिए जांच के आदेश
राजस्थान: जीवित व्यक्ति का वोटर लिस्ट से कटा नाम, SDM ने दिए जांच के आदेश
राजस्थान में पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप बरामद, दो युवक पकड़े
राजस्थान में पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप बरामद, दो युवक पकड़े
जयपुर में गरबा पंडालों के बाहर पोस्टर पर बवाल! गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन
जयपुर में गरबा पंडालों के बाहर पोस्टर पर बवाल! गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget