एक्सप्लोरर

'ढाई साल कपड़े में लिपटी रही शहीद की प्रतिमा', CM भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर किया वार

Deeg News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीग में शहीद जीतराम गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण किया. उन्होंने कांग्रेस सरकार पर शहीदों का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया.

CM Bhajanlal Sharma Visit In Deeg: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा दौरे पर डीग पहुंचे. पुलवामा में हुए शहीद जीतराम गुर्जर की प्रतिमा का किया अनावरण. इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शहीद जीतराम गुर्जर की प्रतिमा कपड़े में लिपटी रही और कांग्रेस सरकार ने शहीदों के सम्मान की ओर कोई ध्यान नहीं दिया.

बीजेपी की सरकार ने शहीद के सम्मान को ध्यान में रखते हुए आज सम्मान के साथ शहीद जीतराम गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण किया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक दिवसीय दौरे पर डीग जिले में पहुंचे. सैनिकों के सम्मान में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि है यहां के लोग अपनी आन बान शान के लिए शहीद भी हो जाते हैं डीग जिले के नगर विधानसभा क्षेत्र के गांव सुंदरावली के जीतराम गुर्जर ने भी देश के लिए अपनी कुर्बानी देकर अपने मां-बाप का नाम तथा क्षेत्र का मान बढ़ाया है.

विकास का सपना किया है साकार
आतंकियों ने पुलवामा में हमला कर देश के 40 सैनिकों को शहीद कर दिया लेकिन बीजेपी सरकार ने आतंकियों के घर में घुसकर सैनिकों की शहादत का बदला लिया. केन्द्र सरकार की योजनाओं को बताते हुए कहा की प्रधानमंत्री मोदी ने 3 करोड़ गरीबों को मकान दिलाने के लिए पहली कैबिनेट में निर्णय लेकर गांव गरीब के विकास का सपना साकार किया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं के साथ विश्वासघात करने वाले पेपर लीक करने वाले लोगों को सलाखों के पीछे भेजा है. आने वाले समय में युवाओं को पारदर्शिता के साथ परीक्षा की व्यवस्था की जाएगी .

16 हजार सोलर पैनल किए हैं स्वीकृत
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य बढ़ाया है, सरकार ने 40 हजार से अधिक कृषि कनेक्शन जारी किए हैं 16 हजार सोलर पैनल स्वीकृत किए हैं. 50 हजार को और स्वीकृत किया जा रहा है. अब तक 14 हजार किसान समृद्धि केंद्र बनाया जा चुके हैं. किसान क्रेडिट कार्ड की तरह गोपालक क्रेडिट कार्ड बनाए हैं जिनमें 1 लाख तक का लोन से 5 पशुपालक लाभान्वित होंगे. प्रदेश में 248 चल पशु वेटरनरी इकाई शुरू की है.

7 करोड़ पौधे लगाने का लिया है लक्ष्य
उन्होंने कहा कि भरतपुर में डीग जिले के हर सपने को साकार करने के लिए सरकार संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है. उन्होंने शहीद के नाम पर नगर के राजकीय महाविद्यालय का नामकरण सही करने, आरसीपी से क्षेत्र में बांधों तालाबों तक पानी पहुंचाने की बात कही. उन्होंने आव्हान किया कि सरकार ने 7 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है, आने वाले समय में सभी लोग अधिक से अधिक पौधे लगाए.

कार्यक्रम में नहीं पहुंचे पांचों विधायक 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा डीग जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे जहां आश्चर्य की बात यह देखने को मिली कि अब तक मुख्यमंत्री के जितने भी दौरे भरतपुर और डीग जिले के हुए हैं. सभी कार्यक्रमों में बीजेपी के सभी विधायक शामिल रहे हैं मुख्यमंत्री के गृह जिले की भरतपुर लोकसभा की सीट को हारने के बाद हुए इस कार्यक्रम में बीजेपी के पांचों विधायक नजारत रहे . कामा विधायक नौक्षम चौधरी डीग कुम्हेर के विधायक शैलेश सिंह वेयर विधायक बहादुर कोहली नदबई  विधायक जगत सिंह मंच पर दिखाई नहीं दिए.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget